भीषण गर्मी में बस का इतंजार कररहे प्रवासी मजदूर बेहोश , हड़कंप

बृजघाट पार्किंग में इलाहाबाद जाने के लिएबस का इंतजार कर रहेदो प्रवासी मजदूर भीषण गर्मी में बेहोश हो गए। अफसरों के बीच हड़कंप मच गया। आनन-फानन निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों मजदूर दिल्ली से पैदल बृजघाट पहुंचे थे और धूप में खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे।
अमरोहा-हापुड़ जिले की सीमा पर रोजाना सैकड़ों प्रवासी मजदूरों को उनके गृह जनपद भिजवाने के लिए बसों का इंतजाम कराया जा रहा है। नेशनल हाईवे से पैदल गुजरने वाले प्रवासी मजदूरों को पुलिस रोककर बृजघाट में पार्किंग स्थल भेज रही है। पार्किंग स्थल में गुरुवार को भी करीब 200 मजदूर थे। इसी दौरान दिल्ली से कुछ मजदूर पैदल चलकर दोपहर में करीब डेढ़ बजे बृजघाट पार्किंग स्थल पर पहुंचे। उन्होंने इलाहाबाद जाने की बात कहते हुए अधिकारियों से बसों की बाबत जानकारी की। अधिकारियों ने कुछ देर में बस भिजवाने का आश्वासन दिया तो मजदूर वहीं इंतजार करने लगे। इस बीच इलाहबाद निवासी रामचरन और रोहताश धूप में बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार आने पर अफसरों ने राहत की सांस ली। चिकित्सकों के मुताबिक तेज धूप में पैदल चलने और थकान के चलते दोनों मजदूर बेहोश हो गए।

Reviewed by Hindustan News 18
on
May 21, 2020
Rating:

Post Comment