प्रशासन स्तर से आज जारी होगी गाइड लाइन
प्रशासन स्तर से आज जारी होगी गाइड लाइन
लॉकडाउन के पांचवें चरण में जिले में क्या खुलेगा क्या बंद रहेगा, प्रशासन इसको लेकर सोमवार को गाइडलाइन जारी करेगा। फिलहाल यह तय है किसी भी क्षेत्र में बड़ी छूट मिलने की उम्मीद कम है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने लाकडाउन के पांचवें चरण को लेकर गाइड लाइन जारी कर दी है।
अब स्थानीय अफसर इसको लेकर मंथन कर रहे हैं। जिले में क्या खुलेगा, क्या बंद रहेगा, इस पर मंथन चल रहा है। इसके बाद जिला स्तर पर गाइडलाइन जारी की जाएगी। रविवार शाम तक इसको लेकर किसी अंतिम नतीजे तक नहीं पहुंच सके। सोमवार को इस बाबत स्पष्ट दिशा निर्देश जारी होने की बात कही जा रही है। फिलहाल यह तय माना जा रहा है कि किसी भी क्षेत्र में बड़ी छूट जिले में लॉकडाउन-5 के दौरान भी नहीं मिलेगी। कंटेनमेंट जोन में किसी भी तरह की छूट नहीं मिलना तय है।लॉकडाउन के पांचवें चरण के संबंध में केंद्र व प्रदेश सरकार की गाइड लाइन व दिशा निर्देश मिले हैं। इसी क्रम में जिला स्तर से गाइड लाइन रविवार सुबह तक स्पष्ट कर दी जाएगी। फिलहाल सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। कंटेनमेंट जोन में किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। उमेश मिश्र, डीएम अमरोहा

Reviewed by Hindustan News 18
on
May 31, 2020
Rating:
Reviewed by Hindustan News 18
on
May 31, 2020
Rating:

No comments: