कुएं में तेंदुए की सूचना से मचा हड़कंप , जमा हुई भीड़

उत्तर प्रदेश अमरोहा - कुएं में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना से लोगों के बीच हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में पता चला कि कुएं में तेंदुआ नहीं बल्कि बिज्जू है। लोगों की मदद से किसी तरह जंगली जानवर को कुएं से बाहर निकाला। लोगों ने राहत की सांस ली।
शहर के मोहल्ला चौहानपुरी निवासी टेकचंद का शहर से सटा एक खेत है। बताया जाता है कि वहां शुक्रवार शाम कोई जानवर जंगली कुएं में गिर गया। आसपास घूम रहे लोगों ने कुएं में देखा तो उन्हें तेंदुआ की मौजूदगी का शक हुआ। घबराए ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। अफरातफरी का माहौल रहा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से बमुश्किल जंगली जानवर बिज्जू को किसी तरह कुएं से बाहर निकाला। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। बताते हैं कि कुछ युवक यहां आसपास खरगोश का शिकार करते हैं, वह जंगली जानवर का पीछा कर रहे थे, तभी भागते हुए वह कुएं में गिर गया।

Reviewed by Hindustan News 18
on
April 24, 2020
Rating:

No comments: