आंधी ने चौपट कर दी आम की फसल
आंधी ने चौपट कर दी आम की फसल
आंधी ने आम की फसल पर कहर बरपाया है। तेज हवा के झोंके से भारी संख्या में कच्चा आम पेड़ों से टूट गया। बागों में टूटे हुए आम के ढेर लगे हुए हैं। सुबह होने पर जब बाग स्वामी बागों में पहुंचे टूटे हुए आम देखकर होश उड़ गए। फसल को बर्बाद होता देख बाग स्वामियों ने माथा पकड़ लिया है। मंडियों में टूटे हुए आम के खरीदार नहीं मिल रहे हैं।
अमरोहा जनपद में बीस हजार हेक्टेयर भूमि पर आम की बागवानी खेती की जाती है। लेकिन इस बार आ रही आंधी ने आम की फसल को चौपट कर दिया है। सालभर की मेहनत पर आंधी ने पानी फेर दिया है। बीती रात आई आंधी में काफी संख्या में कच्चा आम पेड़ों से टूट गया है। आंधी में टूटे हुए आम के बागों में ढेर लगे हुए हैं। भारी नुकसान बताया जा रहा है। 50 से 60 फीसदी आम की फसल बर्बाद हो गई है। मंडियों में आंधी में टूटे हुए आम के खरीदार नहीं मिल रहे हैं। बहुत कम दामों पर आम को बेचना पड़ रहा है। बाग स्वामियों ने बताया कि 50 फीसदी आम आंधी में पेड़ों से जुड़ गया है। इस बार लोगों को पका हुआ आम खाने के लिए सस्ते दामों पर नहीं मिल पाएगा। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आंधी से आम की फसल को नुकसान हुआ है। सब्जियों की बेल वाली फसलों को भी आंधी से नुकसान हुआ है।

Reviewed by Hindustan News 18
on
May 15, 2020
Rating:

No comments: