Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

मुंबई-दिल्ली से अमरोहा लौटे चार और प्रवासी कोरोना संक्रमित

मुंबई-दिल्ली से अमरोहा लौटे चार और प्रवासी कोरोना संक्रमित





मुंबई-दिल्ली से जिले में लौटे चार और प्रवासी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिला प्रशासन के बीच हड़कंप मचा है। अमरोहा व हसनपुर क्षेत्र से जुड़े इन प्रवासियों को एल-1 सेंटर में भर्ती कराया गया है। संक्रमित प्रवासियों के संपर्क में आने वाले लोगों पर अफसरों की निगाह टिकी है।

गुरुवार सुबह प्रतीक्षारत 40 कोरोना जांच रिपोर्ट जिले को मिलीं। इनमें 36 लोगों की रिपोर्ट जहां निगेटिव आई तो वहीं चार लोग संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में शहर के एक मोहल्ला निवासी 19 वर्षीय युवक मुंबई में सैलून चलाता था। शहर के ही एक अन्य मोहल्ले का निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति दिल्ली में टेलरिंग का काम करता था। इसके अलावा हसनपुर के एक मोहल्ला निवासी 21 वर्षीय युवक भी मुंबई में टेलरिंग का काम करता था। रहरा क्षेत्र के एक गांव का निवासी चौथा संक्रमित 21 वर्षीय युवक मुंबई में सैलून पर काम करता था। स्वास्थ्य अफसरों के मुताबिक ये चारों लोग बीती 17 मई को अमरोहा लौटे थे। अगले ही दिन पुलिस ने शहर निवासी दोनों लोगों को जिला अस्पताल में क्वारंटाइन कराया था। रहरा क्षेत्र के युवक को 17 मई को पुलिस ने उझारी में क्वारंटाइन कराया था। हसनपुर निवासी व्यक्ति को पुलिस ने गजरौला में क्वारंटाइन कराया था। 18 मई को इन सभी के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गए थे। गुरुवार को मिली जांच रिपोर्ट में चारों के भीतर कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जानकारी पर स्वास्थ्य से लेकर पुलिस-प्रशासनिक अफसरों के स्तर तक हड़कंप मच गया। आनन-फानन चारों संक्रमितों को क्वारंटाइन सेंटरों से हटाकर रजबपुर के एल-1 सेंटर में शिफ्ट किया गया। सीएमओ डा.मेघ सिंह ने संक्रमितों के संपर्क में आए अन्य लोगों को ट्रेस करने के लिए स्वास्थ्य टीमों को संबंधित इलाकों में भेजने की बात कही। सैनिटाइजेशन भी शुरू करा दिया गया है।इंसेट : दस दिन में सात हुई प्रवासी संक्रमितों की संख्या अमरोहा। अमरोहा में गुरुवार को कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 40 पर पहुंच गई। इनमें बीते दस दिन में सामने आए सात मामले संक्रमित प्रवासी मजदूरों से जुड़े हैं। अफसरों के मुताबिक मई महीने में अब तक दो हजार से ज्यादा प्रवासी जिले में आए हैं। इनमें से 250 से ज्यादा को जिले में अलग-अलग जगहों पर क्वारंटाइन किया गया है। 150 से ज्यादा प्रवासियों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गए है। इनमें छह लोग मुंबई व एक व्यक्ति दिल्ली से लौटा है। गौरतलब है कि बुधवार को मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी दो युवक भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
मुंबई-दिल्ली से अमरोहा लौटे चार और प्रवासी कोरोना संक्रमित Reviewed by Hindustan News 18 on May 21, 2020 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.