Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

फतेह सिंह यादव इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को मिला सुरक्षित खरीदारी का ज्ञान

 फतेह सिंह यादव इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को मिला सुरक्षित खरीदारी का ज्ञान


बीआईएस ने आईएसआई मार्क की अहमियत बताकर जगाई जागरूकता की अलख, प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार से नवाजा

क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर लौहर्रा स्थित फतेह सिंह यादव इंटर कॉलेज में बुधवार को भारतीय मानक ब्यूरो गाजियाबाद की ओर से उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन इशांत शर्मा ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाले उत्पादों की गुणवत्ता, सुरक्षा और मानकीकरण के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बेहद सरल और प्रभावी तरीके से समझाया कि किस प्रकार भारतीय मानक ब्यूरो उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए मानकीकरण की व्यवस्था को बढ़ावा दे रहा है।

इशांत शर्मा ने छात्र-छात्राओं को बताया कि बाजार से किसी भी वस्तु की खरीदारी करते समय उसकी गुणवत्ता के प्रति सजग रहना बेहद जरूरी है। उत्पाद पर आईएसआई का प्रमाणित चिह्न देखकर उसकी निर्धारित गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप होने की पहचान की जा सकती है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को केवल वस्तु की कीमत और बाहरी चमक-दमक देखकर खरीदारी नहीं करनी चाहिए, बल्कि उसकी गुणवत्ता और प्रमाणिकता की भी जांच करनी चाहिए। जागरूक उपभोक्ता ही अपने अधिकारों की रक्षा कर सकता है और सुरक्षित उत्पादों का चयन कर सकता है।


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार को जागरूक उपभोक्ता बनने तथा उत्पादों की गुणवत्ता और मानकों के प्रति सजग रहने की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही विद्यार्थियों की लिखित प्रतियोगिता आयोजित कराई गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राओं को नकद पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य देवव्रत यादव ने रिसोर्स पर्सन इशांत शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए भारतीय मानक ब्यूरो के अधिकारियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन के प्रति जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। ग्रामीण परिवेश के विद्यालयों में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि करने के साथ उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों का एहसास कराते हैं। विकसित भारत के निर्माण में विद्यालयों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। जागरूक विद्यार्थी ही आगे चलकर जागरूक समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण करेंगे।

फतेह सिंह यादव इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को मिला सुरक्षित खरीदारी का ज्ञान Reviewed by Hindustan News 18 on November 04, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.