रेड टेप शोरूम का कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने किया उद्घाटन
रेड टेप शोरूम का कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने किया उद्घाटन
बोले- प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था से बढ़ रहा व्यापार, युवाओं को मिल रहे रोजगार के अवसर
नगर में बुधवार देर शाम उद्यमी हरीश चहल के रेड टेप शोरूम का भव्य उद्घाटन हुआ। कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी और शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्र के राजनीतिक, सामाजिक, व्यापारिक और किसान संगठनों से जुड़े लोगों ने पहुंचकर उद्यमी हरीश चहल को नई शुरुआत की बधाई दी।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज और बेहतर व्यापारिक माहौल होने से उद्यमियों एवं व्यापारियों को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सही दिशा और मेहनत के साथ किया गया व्यापार खेती से भी अधिक लाभदायक साबित हो सकता है। व्यापार न केवल आर्थिक उन्नति का माध्यम है, बल्कि इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होते हैं। शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लों ने शोरूम की शुरुआत पर हरीश चहल को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, पूर्व विधायक हरपाल सिंह, अमरोहा के ब्लॉक प्रमुख गुरविंदर सिंह, पूर्व चेयरमैन राजेश सैनी, विवेक जाटव, सुनील प्रजापति, सेवा सिंह ढिल्लों, डॉ. सिदराज सिंह, दानवीर सिंह, बॉबी चाहल, उधम गिल प्रधान, गुरमीत सिंह चंचू, चंद्रशेखर आजाद, पूर्व सभासद सुभाष सिंह, सभासद गौरव धारीवाल, वरुण ढिल्लों एडवोकेट, कोकी ढिल्लों, कमल सिंह, गंगा सहाय गिल, कृपाल सिंह प्रधान, फाजिल जैदी प्रधान, हेमंत सारस्वत, अंकित शर्मा, भूदेव सिंह, अरविंद कुमार, गजब सिंह, सौवीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, शिवराज सिंह फौजी, रिंकू गिल, कमल अग्रवाल, बाबू कुरैशी, वीरेशपाल, जयसरन सिंह, सुमित कुमार, राजीव राठी, रवि राठी, डॉ. गिरिराज सिंह, मास्टर देवेंद्र सिंह धामा, बंता सिंह, दर्शन सिंह कांबोज, जसवंत सिंह, कीरत सिंह, चीनू जाटव प्रधान, असरपाल ढिल्लों और धर्मेंद्र फौजी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments: