Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

पपसरी खादर में पशु आरोग्य शिविर में उमड़े पशुपालक, 447 पशुओं का हुआ पंजीकरण

 पपसरी खादर में पशु आरोग्य शिविर में उमड़े पशुपालक, 447 पशुओं का हुआ पंजीकरण

निशुल्क उपचार के साथ बांटी गईं कृमिनाशक दवाएं और मिनरल मिक्चर, पशुओं की बीमारियों से बचाव के बताए उपाय

 विकासखंड के ग्राम पपसरी खादर में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पशुपालकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान कुल 447 पशुओं का पंजीकरण कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पशु चिकित्सकों की टीम ने पशुओं का निशुल्क उपचार किया तथा पशुपालकों को कृमिनाशक दवाओं और मिनरल मिक्चर का निशुल्क वितरण किया।

शिविर में उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपाक्षी ने पशुपालकों को पशुपालन विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, आजमपुर के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. भागेश सिंह ने पशुओं में होने वाली प्रमुख बीमारियों, बांझपन, थनैला रोग तथा टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने पशुओं को समय-समय पर टीके लगवाने, संतुलित आहार देने और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि पशुओं की समय पर देखभाल और उचित उपचार से पशुपालक आर्थिक नुकसान से बच सकते हैं। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के पशुपालकों को उनके गांव में ही पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना और पशुओं को स्वस्थ रखना रहा।

इस अवसर पर पशुधन प्रसार अधिकारी नेपाल सिंह, पशु मित्र सुरेंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह, कपिल, कोशिंदर, आकाश, आरिफ, जयप्रकाश सहित ग्राम प्रधान पति एवं बड़ी संख्या में पशुपालक मौजूद रहे।

पपसरी खादर में पशु आरोग्य शिविर में उमड़े पशुपालक, 447 पशुओं का हुआ पंजीकरण Reviewed by Hindustan News 18 on November 04, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.