Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

समाज हित संरक्षण समिति ने चमन सिंह को सौंपी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

 समाज हित संरक्षण समिति ने चमन सिंह को सौंपी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

प्रदेश अध्यक्ष महंत भगवानदास शर्मा ने सर्वसम्मति से की घोषणा, संगठन के विस्तार और समाजहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर दिया जोर


 समाज हित संरक्षण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक नगर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, विस्तार करने और समाजहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महंत भगवानदास शर्मा ने नगर के मोहल्ला महादेव निवासी चमन सिंह पुत्र रामचरन सिंह को जनपद अमरोहा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चमन सिंह से अपेक्षा की गई कि वह संगठन के निर्धारित नियमों के अनुसार जनपद की कार्यकारिणी का गठन करेंगे तथा समाजहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए प्रदेश संगठन की नीतियों और विचारधारा के अनुरूप कार्य करेंगे। उनके मनोनयन पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई।

बैठक की अध्यक्षता डॉ. अनिल कुमार जैन ने की। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महंत भगवानदास शर्मा, प्रदेश संरक्षक जयपाल सिंह, महेंद्र स्वामी, डॉ. सीताराम तथा डॉ. अनिल कुमार जैन का उपस्थित लोगों ने फूलमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। वक्ताओं ने संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में शिवराज सिंह फौजी, अतुल त्यागी एडवोकेट, साकिर सेफी, पुष्पेंद्र सिंह, नरेश चौहान, अनिल शर्मा, गजेंद्र शर्मा, राजकुमार सिंह, हैम सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रेमचंद त्यागी, सुरेंद्र शर्मा, कमल सिंह, सरदार महीपाल सिंह, सरदार जसवीर मिद, सरदार जसपाल सिंह, सोविंदर, विपिन चाहल, वीरेंद्र सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

समाज हित संरक्षण समिति ने चमन सिंह को सौंपी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी Reviewed by Hindustan News 18 on November 04, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.