Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

अमरोहा-बिजनौर बॉर्डर पर तेंदुए का आतंक: चलती बाइक पर झपटा तेंदुआ, बाल-बाल बची जान, गांव में अलर्ट जारी

 अमरोहा-बिजनौर बॉर्डर पर तेंदुए का आतंक: चलती बाइक पर झपटा तेंदुआ, बाल-बाल बची जान, गांव में अलर्ट जारी

 ब्लॉक स्थित शहजादपुर गांव में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार शाम खेतों से घर लौट रहे एक मजदूर पर तेंदुए ने अचानक हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद से ही सीमावर्ती गांवों में भीषण दहशत का माहौल बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजनौर जनपद के ग्राम संसारपुर निवासी सीताराम सैनी पुत्र अमर सिंह, शहजादपुर निवासी मास्टर प्रशांत चाहल के खेत पर मजदूरी करते हैं। शाम लगभग छह बजे सीताराम सैनी ट्यूबवेल बंद करके बाइक से वापस घर लौट रहे थे। चूंकि संसारपुर और शहजादपुर दोनों सीमावर्ती गांव हैं और आपस में सटे हुए हैं, तभी रास्ते में पीछे से झाड़ियों से निकले तेंदुए ने चलती बाइक पर हमला बोल दिया। तेंदुए ने बाइक पर पीछे बैठे सीताराम सैनी की टांग पर पंखा (झपट्टा) मार दिया, जिससे उनकी टांग पर गहरे जख्म हो गए। चालक की सूझबूझ से बाइक का संतुलन नहीं बिगड़ा और वह तेज गति में बाइक भगाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए।

घायल मजदूर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, टांग पर पंजे के गहरे निशान हैं, हालांकि टांके लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ी।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व भी शहजादपुर गांव में साइकिल सवार एक किसान पर तेंदुए ने हमला किया था, लेकिन पास में कुल्हाड़ी होने के कारण किसान अपनी जान बचाने में सफल रहा था। लगातार हो रही घटनाओं से किसानों में भारी रोष और डर का माहौल है।



घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम हरकत में आ गई। मंडी धनौरा के डिप्टी रेंजर मनोज चौधरी ने बताया कि वन विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर सर्च अभियान चलाया है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पिंजरा लगा दिया गया है और दिन-रात सघन गश्त की जा रही है। वन विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे खेतों में समूह बनाकर जाएं तथा अपने साथ लाठी-डंडा, टॉर्च और सुरक्षात्मक साधन अवश्य रखें। रेंजर अवनीश कुमार,वन सिपाही विनोद ठाकुर स्वयं क्षेत्र में लगातार गश्त कर रहे हैं।

अमरोहा-बिजनौर बॉर्डर पर तेंदुए का आतंक: चलती बाइक पर झपटा तेंदुआ, बाल-बाल बची जान, गांव में अलर्ट जारी Reviewed by Hindustan News 18 on October 04, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.