लेखपाल संघ की अमरोहा इकाई की कार्यकारिणी का विस्तार
लेखपाल संघ की अमरोहा इकाई की कार्यकारिणी का विस्तार
बिंटेश कुमार जिला संगठन मंत्री और परवेज आलम चौधरी बने जिला संरक्षक, पदाधिकारियों ने फूल-माला पहनाकर किया स्वागत
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की अमरोहा इकाई ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। बैठक में सर्वसम्मति से मंडी धनौरा तहसील के लेखपाल बिंटेश कुमार को जिला संगठन मंत्री तथा नौगावा तहसील के लेखपाल परवेज आलम चौधरी को जिला संरक्षक मनोनीत किया गया।
दोनों पदाधिकारियों के मनोनयन की घोषणा होते ही संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। साथियों ने उम्मीद जताई कि दोनों पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने के साथ ही लेखपालों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नवनियुक्त जिला संगठन मंत्री बिंटेश कुमार ने कहा कि संघ ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। लेखपालों के हितों की रक्षा करना तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि संगठन के सभी साथियों को साथ लेकर लेखपालों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाया जाएगा।
वहीं, नवनियुक्त जिला संरक्षक परवेज आलम चौधरी ने कहा कि वह संगठन के साथियों का मार्गदर्शन करने के साथ ही उनके अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। सभी पदाधिकारी और सदस्य आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए संघ को और मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।
बैठक में संघ के मंत्री सचिन यादव, सतेन्द्र सिंह, अमित तंवर, मुकेश चौहान, सुमित यादव, अंकुल कुमार, लोकेश कुमार, हिमांशु यादव, दिनेश कुमार, ओमपाल चौहान, सोविंदर सिंह, गौरव कुमार, रोहित यादव, धनराज सिंह, निकेश यादव, शनि कुमार और विशाल सागर सहित बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।
Reviewed by Hindustan News 18
on
October 04, 2026
Rating:

No comments: