Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

प्रभु राम के जयकारों से गुंजायमान हुआ धनौरा: मंदिर महादेव परिसर में श्रीरामलीला का भूमि पूजन संपन्न

 प्रभु राम के जयकारों से गुंजायमान हुआ धनौरा: मंदिर महादेव परिसर में श्रीरामलीला का भूमि पूजन संपन्न

मंडी धनौरा के ऐतिहासिक रामलीला परिसर में श्रीरामलीला प्रबन्धन समिति मंदिर महादेव के तत्वावधान में आयोजित होने वाले वार्षिक श्रीरामलीला मंचन का शुभारंभ रविवार को दोपहर अत्यंत धार्मिक एवं गरिमामय वातावरण में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से विधि-विधानपूर्वक भूमि पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराकर की गई।


भूमि पूजन कार्यक्रम श्रीरामलीला प्रबंध समिति (मंदिर महादेव) के अध्यक्ष जागेश अग्रवाल तथा नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से संपन्न कराया गया। आचार्य द्वारा कराए गए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अतिथियों ने भूमि पूजन कर प्रभु श्रीराम, माता सीता और हनुमान जी का आह्वान किया तथा नगर की समृद्धि, शांति व खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। पूजन उपरांत उपस्थित जनसमूह ने जय श्रीराम के उद्घोष से पूरे मंदिर परिसर को गुंजायमान कर दिया।

इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन संपूर्ण मानव जाति के लिए आदर्श है। रामलीला केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति और नैतिक मूल्यों का आधार है। वहीं, समिति के अध्यक्ष जागेश अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष भी रामलीला मंचन को भव्य और तकनीक से लैस बनाने की विशेष तैयारियां की गई हैं, ताकि श्रद्धालु प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र को आत्मसात कर सकें।

धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और समिति के पदाधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। उपस्थित प्रमुखजनों में चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल, रामलीला अध्यक्ष जागेश अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, अविनिश अग्रवाल, वीरेंद्र शर्मा, पुनीत मांगलिक, सुशील अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल, प्रतीकाश शर्मा, सुधीर अग्रवाल, देवेश तंवर, जितेश कुमार, चिंतामणि अग्रवाल, हेमंत सरस्वत, ओंकार गर्ग, मुकेश चंद अग्रवाल, राजीव शर्मा, सुनील कुमार प्रजापति तथा कमल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। पूजन के उपरांत सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

प्रभु राम के जयकारों से गुंजायमान हुआ धनौरा: मंदिर महादेव परिसर में श्रीरामलीला का भूमि पूजन संपन्न Reviewed by Hindustan News 18 on October 04, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.