Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

विधायक राजीव तरारा के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से गूंजा नगर

 42 डिग्री की तपिश पर भारी पड़ा देशभक्ति का जज्बा

विधायक राजीव तरारा के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से गूंजा नगर

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत धनौरा मंडल के नगर क्षेत्र में गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। धनौरा विधायक राजीव तरारा के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं, भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 42-43 डिग्री तापमान और भीषण गर्मी भी लोगों के राष्ट्रभक्ति के जज्बे को नहीं रोक सकी। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने पूरे नगर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भागीरथी देवी महाविद्यालय से हुआ। यहां से बड़ी संख्या में युवा और कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर यात्रा में शामिल हुए। यात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौराहों से होते हुए पत्थरकुटी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के गगनभेदी नारों से वातावरण राष्ट्रभक्तिमय बना रहा।

भीषण गर्मी के बावजूद यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। युवा हाथों में तिरंगा लेकर पूरे जोश के साथ आगे बढ़ते रहे। जगह-जगह सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। लोगों ने पुष्पवर्षा कर तथा तिरंगा लहराकर यात्रा में शामिल लोगों का अभिनंदन किया।


इस दौरान विधायक राजीव तरारा ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और बलिदान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और अमर बलिदानियों के त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना प्रकट करने का आह्वान किया।


तिरंगा यात्रा में मंडल अध्यक्ष सोमप्रकाश सिंह, अंकित सैनी, अरुण दीक्षित, बृजेश अग्रवाल, जितेंद्र सैनी, चंद्रभान भाटी, निहार त्यागी, क्षेत्रपाल सिंह, जितेंद्र चौधरी, सतीश त्यागी, जीवन सिंह, कपिल चौधरी, कौवेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, चेतन सिंह, विपिन त्यागी, विवेक अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, कृष्ण चौजान, भारत जाटव, सूरज पाल, सुशील मौर्या, गौरव, अक्षय, सचिन, राजेंद्र सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, पदाधिकारी, युवा और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

विधायक राजीव तरारा के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से गूंजा नगर Reviewed by Hindustan News 18 on August 13, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.