Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

बाहें नदी में डूबे युवक का 48 घंटे बाद मिला शव

 बाहें नदी में डूबे युवक का 48 घंटे बाद मिला शव

पीएसी और स्थानीय गोताखोरों ने दो दिन तक चलाया सर्च ऑपरेशन, शव मिलते ही परिजनों में मची चीख-पुकार

थाना क्षेत्र के झुंडपुरा रफातपुर स्थित बाहें नदी के पुल के पास मंगलवार को नहाते समय गहरे पानी में डूबे युवक का शव आखिरकार करीब 48 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गुरुवार दोपहर बरामद कर लिया गया। पीएसी और स्थानीय गोताखोरों की टीमें लगातार नदी में युवक की तलाश कर रही थीं। गुरुवार करीब 1:30 बजे नदी के पास से ही शव बरामद होने की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव आसिफपुरा निवासी राजेंद्र सैनी 30 पुत्र मलखान सैनी मंगलवार दोपहर अपने साथी रोबिन निवासी आसिफपुरा तथा आजमपुर निवासी योगेश और खेमा के साथ दो बाइकों पर सवार होकर गंगा के खादर क्षेत्र में आई बाढ़ देखने के लिए निकला था। चारों दोस्त घूमते हुए झुंडपुरा रफातपुर स्थित बाहें नदी के पुल के पास पहुंच गए। बताया गया कि वहां नहाते समय राजेंद्र अचानक गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया।

युवक के नदी में डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कराई गई। सीओ पंकज त्यागी और थाना प्रभारी सतेन्द्र सरोहा ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। वहीं एसडीएम शैलेश कुमार दुबे भी लगातार मामले की जानकारी लेते हुए परिजनों के संपर्क में बने रहे।

प्रशासन की देखरेख में नदी में व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। नायब तहसीलदार अमित कुमार, लेखपाल रमेश सैनी और शेरपुर चौकी प्रभारी राजकिशोर की निगरानी में पीएसी और स्थानीय गोताखोरों की टीमों ने नदी के आसपास लगातार तलाश की। तेज बहाव और गहराई के कारण अभियान में काफी मुश्किलें सामने आईं, लेकिन टीमों ने हार नहीं मानी।

करीब दो दिनों तक चले लगातार सर्च ऑपरेशन के बाद गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे राजेंद्र का शव नदी के पास से बरामद कर लिया गया। शव मिलने की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव में भी घटना को लेकर मातम छा गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी परिजनों को नियमानुसार हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है।

बाहें नदी में डूबे युवक का 48 घंटे बाद मिला शव Reviewed by Hindustan News 18 on August 13, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.