Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

बाढ़ संभावित क्षेत्र मोहसनपुर में बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन

 बाढ़ संभावित क्षेत्र मोहसनपुर में बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन


79 पशुओं का उपचार, पशुपालकों को बरसात में सावधानी बरतने एवं टीकाकरण की दी गई सलाह


मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी महोदया डॉ. आभादत्त के निर्देशों के क्रम में पशुपालन विभाग की टीम द्वारा बाढ़ संभावित क्षेत्र के ग्राम मोहसनपुर में बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा बरसात के मौसम में पशुओं में होने वाली बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी देना रहा।

शिविर में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. भागेश सिंह ने पशुपालकों को संबोधित करते हुए कहा कि बरसात के मौसम में पशुओं में विभिन्न संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए पशुपालकों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। उन्होंने पशु स्वामियों से अपील की कि वे अपने पशुओं को गीला चारा न खिलाएं तथा चारे को अच्छी तरह सुखाकर भूसे के साथ मिलाकर ही पशुओं को आहार दें, जिससे पशुओं का स्वास्थ्य बेहतर बना रहे।

डॉ. भागेश सिंह ने यह भी जानकारी दी कि किसी भी प्रकार की पशु समस्या होने पर नजदीकी पशु चिकित्सा अधिकारी से संपर्क किया जाए तथा आपात स्थिति में मोबाइल वेटरनरी यूनिट 1962 की सेवा का उपयोग किया जा सकता है।

शिविर में उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपाक्षी ने पशुपालकों को अपने पशुओं का समय पर टीकाकरण कराने की सलाह दी, जिससे पशु विभिन्न रोगों से सुरक्षित रह सकें।

इस अवसर पर पशु चिकित्सा अधिकारी आजमपुर डॉ. भागेश सिंह द्वारा बताया गया कि आयोजित शिविर में कुल 79 पशुओं का उपचार कर दवाइयों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मोहसनपुर के प्रशासक हरिश्चंद्र एवं पशु मित्र सुरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

बाढ़ संभावित क्षेत्र मोहसनपुर में बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन Reviewed by Hindustan News 18 on August 11, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.