एसपी ने प्रेस वार्ता कर किया महिला से बैग लूटकांड का खुलासा
एसपी ने प्रेस वार्ता कर किया महिला से बैग लूटकांड का खुलासा
पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो मोबाइल, 7 हजार रुपये, दस्तावेज, बैग और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद
आंगनबाड़ी कार्यकत्री से झपटा मारकर बैग छीनने की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने थाना मंडी धनौरा पहुंचकर प्रेस वार्ता में मामले का खुलासा किया। पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से महिला से छीने गए दो मोबाइल फोन, सात हजार रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड, आंगनबाड़ी कार्ड, बैंक पासबुक, छीना गया बैग तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस टीम ने घटना का खुलासा किया।
पुलिस के मुताबिक, 2 अगस्त को बिजनौर स्टेट हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास ई-रिक्शा सवार ग्राम पेली तगा निवासी आंगनबाड़ी कार्यकत्री रीता त्यागी पुत्री खचेडू त्यागी जा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने झपटा मारकर उनका बैग छीन लिया और फरार हो गए। बैग में दो मोबाइल फोन, नकदी, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक तथा अन्य जरूरी कागजात रखे हुए थे। घटना की सूचना पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।
पुलिस टीम ने जांच-पड़ताल और सुरागरसी के बाद रामगंगा पोषक नहर के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरमान पुत्र राशिद उर्फ कलवा उर्फ सूफी, निवासी ग्राम रसूलपुर नांगल, थाना चांदपुर, जनपद बिजनौर, उम्र करीब 19 वर्ष तथा आमान उर्फ घुईया पुत्र गफ्फार, निवासी ग्राम रसूलपुर नांगल, थाना चांदपुर, जनपद बिजनौर, उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से महिला से छीने गए दो मोबाइल फोन, सात हजार रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, आंगनबाड़ी कार्ड, बैंक पासबुक और बैग बरामद किया है। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की है। मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नीरज कुमार, हेड कांस्टेबल अरविन्द कुमार, हेड कांस्टेबल मान सिंह तथा कांस्टेबल विवेक अत्री शामिल रहे। एसपी ने पुलिस टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए।
Reviewed by Hindustan News 18
on
August 08, 2026
Rating:


No comments: