Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

महात्मा ज्योतिबा फुले विचार मंच की बैठक में जनपद का नाम महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम पर रखने की उठी मांग

 महात्मा ज्योतिबा फुले विचार मंच की बैठक में जनपद का नाम महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम पर रखने की उठी मांग


गांव-गांव चौपाल लगाने और भाजपा के क्षेत्रीय नेताओं के बहिष्कार का किया 

नगर के मोहल्ला सैनी नगर स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले विचार मंच के कार्यालय पर रविवार को कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कल्याण सिंह सैनी ने की। बैठक में संगठन की आगामी रणनीति, सामाजिक जागरूकता अभियान तथा विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए महात्मा ज्योतिबा फुले विचार मंच के जिला संयोजक राजपाल सिंह सैनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद भदोही का नाम बदलकर संत रविदास नगर किए जाने के निर्णय का संगठन स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि समाज सुधारक और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले के सम्मान में भी किसी जनपद का नाम उनके नाम पर रखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री के जनपद प्रवास के दौरान क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा  ने भी यह मांग उठाई थी, लेकिन इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के सैनी, शाक्य, मौर्य, कुशवाहा सहित अन्य पिछड़ा वर्ग के समाज की भावनाओं की अनदेखी की जा रही है। संगठन ने महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम पर जनपद का नामकरण करने की मांग दोहराई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन गांव-गांव चौपाल लगाकर जनजागरण अभियान चलाएगा और सामाजिक अधिकारों व महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा। इसके साथ ही भाजपा के क्षेत्रीय नेताओं के बहिष्कार का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में कृपाल सिंह सैनी, रविंद्र सिंह सैनी, धर्मपाल सैनी, पियूष सैनी, शीशपाल सैनी, महेंद्र सिंह सैनी, रमेश सैनी, नंदराम सैनी, कमल सैनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

महात्मा ज्योतिबा फुले विचार मंच की बैठक में जनपद का नाम महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम पर रखने की उठी मांग Reviewed by Hindustan News 18 on August 01, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.