Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

दक्ष प्रजापति महाराज जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

 दक्ष प्रजापति महाराज जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

पूर्व राज्य मंत्री ओमप्रकाश गोला व पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने किया शुभारंभ, भक्ति गीतों, आकर्षक झांकियों और पुष्पवर्षा से भक्तिमय हुआ नगर

दक्ष प्रजापति महाराज जयंती के अवसर पर बुधवार को नगर में श्रद्धा, आस्था और उत्साह का अनुपम संगम देखने को मिला। मोहल्ला महादेव स्थित रामलीला मैदान से निकली भव्य शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर अपनी आस्था का परिचय दिया। भगवान के जयघोष, भक्ति गीतों, ढोल-नगाड़ों और आकर्षक झांकियों के बीच पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ओमप्रकाश गोला एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। सुबह आठ बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-पूजन सम्पन्न हुआ, जिसके पश्चात प्रातः 11 बजे शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां श्रद्धालुओं ने दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ओमप्रकाश गोला ने कहा कि दक्ष प्रजापति महाराज का जीवन समाज को संगठन, संस्कृति और धर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने समाज से शिक्षा, संस्कार और सामाजिक उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। दक्ष प्रजापति महाराज की जयंती केवल एक पर्व नहीं, बल्कि समाज को अपने गौरवशाली इतिहास, संस्कारों और मूल्यों से जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर पालिका परिषद भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों को हर संभव सहयोग प्रदान करती रहेगी।

शोभायात्रा में प्रजापति समाज के अध्यक्ष नरेश कुमार प्रजापति, उपाध्यक्ष रामगोपाल प्रजापति, संजीव प्रजापति, कोषाध्यक्ष अरुण प्रजापति, महासचिव पंकज, सचिव सुरेंद्र प्रजापति, फूल कुमार प्रजापति, हरिओम प्रजापति, करण सिंह, महावीर, छत्रपाल सिंह, डॉ. सी.एल. आर्य, रविंद्र कुमार, कैलाश प्रजापति, संजय कुमार प्रजापति, ज्ञानेंद्र, देवेंद्र, सुनील, सचिन, डॉ. नितिन आर्य, राजू, मोहित कुमार, एडवोकेट आकाश, एडवोकेट जयप्रकाश, श्याम, सौरभ, मनोज, राजीव, गौरव, राजपाल, सुरेश, हरि, रामपाल, राम सिंह, विनीत, सूरज कुमार सहित प्रजापति समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, अनुशासन और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश देखने को मिला।

दक्ष प्रजापति महाराज जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब Reviewed by Hindustan News 18 on July 29, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.