Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

गरीब कन्या का विवाह कर वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. बी.एस. जिंदल व पूर्व सभासद मुकेश शर्मा ने निभाया सामाजिक दायित्व

गरीब कन्या का विवाह कर वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. बी.एस. जिंदल व पूर्व सभासद मुकेश शर्मा ने निभाया सामाजिक दायित्व

प्राचीन देवी मंदिर प्रांगण में पूरे वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ विवाह, नवदंपति को गृहस्थ जीवन का सामान भेंट कर सुखद भविष्य की कामना

समाज सेवा और मानवता की एक प्रेरणादायक मिसाल प्रस्तुत करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. बी.एस. जिंदल तथा पूर्व सभासद मुकेश शर्मा के संयुक्त सहयोग से एक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्या का विवाह प्राचीन देवी मंदिर प्रांगण में पूरे वैदिक रीति-रिवाज एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। विवाह समारोह श्रद्धा, उत्साह और पारिवारिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, व्यापारी, श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग शामिल हुए।

विवाह कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश एवं माता रानी के पूजन के साथ हुआ। इसके बाद आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कन्यादान, पाणिग्रहण, सप्तपदी, सिंदूरदान और अन्य सभी वैवाहिक रस्में विधिवत संपन्न कराई गईं। अग्नि को साक्षी मानकर वर-वधू ने सात फेरे लिए और जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने का संकल्प लिया। मंदिर परिसर में मौजूद सभी लोगों ने पुष्पवर्षा कर नवदंपति को शुभाशीष प्रदान किया।

इस दौरान डॉ. बी.एस. जिंदल ने कहा कि बेटी केवल एक परिवार की नहीं बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी होती है। यदि समाज के सक्षम लोग आगे आकर जरूरतमंद परिवारों की सहायता करें तो कोई भी बेटी आर्थिक तंगी के कारण अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण अवसर से वंचित नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि समाज सेवा का वास्तविक उद्देश्य जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना है और ऐसे कार्य उन्हें निरंतर करने की प्रेरणा देते हैं।वही पूर्व सभासद मुकेश शर्मा ने कहा कि निर्धन परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह कराना अत्यंत पुण्य का कार्य है। समाज में आपसी सहयोग, भाईचारा और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने के लिए प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता तभी मजबूत होगी जब समाज के लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनेंगे।

विवाह के उपरांत नवदंपति को गृहस्थ जीवन के लिए आवश्यक घरेलू उपयोग का सामान, वस्त्र तथा अन्य उपहार भेंट किए गए। उपस्थित लोगों ने नवविवाहित जोड़े के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की।

समारोह के दौरान विधायक राजीव तरारा ने डॉ. बी.एस. जिंदल एवं पूर्व सभासद मुकेश शर्मा द्वारा किए गए इस सराहनीय सामाजिक कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को नई दिशा देते हैं। लोगों ने इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताते हुए अन्य सक्षम लोगों से भी जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर विधायक राजीव तरारा, अरविंद   अम्हेडा, कैलाश गुर्जर, महीपाल सिंह, प्रलभ शास्त्री, डॉक्टर चंद्रपाल सैनी ,महक पाल सिंह गुर्जर, बंटी शर्मा, संदीप कुमार, सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।


गरीब कन्या का विवाह कर वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. बी.एस. जिंदल व पूर्व सभासद मुकेश शर्मा ने निभाया सामाजिक दायित्व Reviewed by Hindustan News 18 on July 23, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.