जिला सैनी सभा पदाधिकारियों ने पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेश सैनी के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर दिया निमंत्रण
आगामी प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर जनसंपर्क तेज
जिला सैनी सभा पदाधिकारियों ने पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेश सैनी के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर दिया निमंत्रण
जिला सैनी सभा के द्वारा आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में जिला सैनी सभा के पदाधिकारियों ने पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेश सैनी के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर उन्हें समारोह में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग और सहभागिता का आग्रह किया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष मंगतराम सैनी एडवोकेट, संरक्षक सर्वेश सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं संरक्षक राजेंद्र सैनी, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेश सैनी सहित उपस्थित गणमान्य लोगों ने समाज में शिक्षा के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान करने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में समारोह में पहुंचकर मेधावी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करने की अपील की।
जिला सैनी सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी 26 जुलाई को प्रातः 10:00 बजे गैलेक्सी गार्डन अतरासी रोड आरटीओ कार्यालय के निकट अमरोहा में आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि समारोह का उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देना और समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाना है। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री जसवंत सैनी मुख्य अतिथि के रूप में तथा पूर्व सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप, विधायक रामावतार सैनी व पूर्व विधायक कमलेश सैनी भी उपस्थित रहेंगी। ।सभी ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मंगतराम सैनी एडवोकेट जिला अध्यक्ष, सर्वेश सैनी संरक्षक, राजेंद्र सैनी पूर्व जिला अध्यक्ष एवं संरक्षक,राजेश सैनी पूर्व पालिका अध्यक्ष, ओमपाल सैनी, ध्यानचंद सैनी एडवोकेट, दीपक सैनी, विनेश सैनी, ओमप्रकाश सैनी, कपिल सैनी, आसाराम सैनी सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Reviewed by Hindustan News 18
on
July 23, 2026
Rating:

No comments: