Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

जंतर-मंतर जाने से पहले भाकियू लोकशक्ति के राष्ट्रीय सचिव सुमित नागर गृह नजरबंद

 जंतर-मंतर जाने से पहले भाकियू लोकशक्ति के राष्ट्रीय सचिव सुमित नागर गृह नजरबंद

छात्रों के समर्थन में दिल्ली रवाना होने की थी तैयारी, पुलिस कार्रवाई पर कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय सचिव सुमित कुमार नागर को बुधवार देर रात पुलिस ने उनके आवास पर ही गृह नजरबंद कर दिया। संगठन का दावा है कि यह कार्रवाई रात करीब 11:30 बजे उस समय की गई, जब सुमित नागर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना होने की तैयारी कर रहे थे। इस कार्रवाई के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नाराजगी देखने को मिली।

बताया गया कि थाना प्रभारी सतेन्द्र सरोहा के नेतृत्व में पुलिस टीम सुमित नागर के आवास पर पहुंची और उन्हें घर से बाहर जाने से रोक दिया। संगठन का आरोप है कि उन्हें पूरी रात पुलिस निगरानी में रखा गया, जिससे वे दिल्ली के लिए रवाना नहीं हो सके।

घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। पार्टी कार्यकर्ता संजय प्रजापति सहित कई नेताओं ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। उनका कहना है कि किसी भी नागरिक को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने तथा किसी आंदोलन में शामिल होने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है।

संगठन के नेताओं ने आरोप लगाया कि बिना किसी स्पष्ट वैधानिक आधार के इस प्रकार की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उनका कहना है कि यदि कोई व्यक्ति शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना चाहता है तो उसे रोकना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई से लोकतंत्र की मूल भावना प्रभावित होती है।

एक कार्यकर्ता ने कहा कि सत्य की आवाज़ को कुछ समय के लिए रोका जा सकता है, लेकिन उसे हमेशा के लिए दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि छात्र हितों और जनहित के मुद्दों पर संगठन आगे भी अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के पदाधिकारियों ने प्रशासन से इस मामले में स्पष्ट जवाब देने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि लोकतांत्रिक अधिकारों का इसी प्रकार हनन किया गया तो संगठन आगामी दिनों में व्यापक रणनीति बनाकर आंदोलन करेगा।

जंतर-मंतर जाने से पहले भाकियू लोकशक्ति के राष्ट्रीय सचिव सुमित नागर गृह नजरबंद Reviewed by Hindustan News 18 on July 23, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.