Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

व्यापार मंडल ने थाना प्रभारी से की मुलाकात,कांवड़ यात्रा के दौरान व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का कराया आग्रह

 व्यापार मंडल ने थाना प्रभारी से की मुलाकात,कांवड़ यात्रा के दौरान व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का कराया आग्रह

आगामी सावन कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिरोह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान व्यापारियों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया तथा कांवड़ यात्रा के दौरान व्यापारिक गतिविधियों से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं को विस्तार से उनके समक्ष रखा।

प्रदेश उपाध्यक्ष गीतेश अग्रवाल के नेतृत्व में पहुंचे व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर के विभिन्न मार्गों पर बैरिकेडिंग की जाती है और कई रास्तों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहता है। ऐसे में यदि किसी व्यापारी का आवश्यक सामान मालवाहक वाहन से नगर में पहुंचे तो उसे निर्धारित स्थान तक पहुंचाने अथवा वहां माल उतारने की अनुमति दी जाए, जिससे व्यापार प्रभावित न हो और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी सुचारु बनी रहे।

व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को आश्वस्त किया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी वे कांवड़ यात्रा के दौरान पूर्ण सहयोग करेंगे। सड़क किनारे रखे गए अपने सामान को स्वयं हटाकर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करेंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

नगर अध्यक्ष श्याम गर्ग ने कहा कि नगर के अधिकांश बैंक बाईपास मार्ग पर स्थित हैं। व्यापारियों को प्रतिदिन बैंक में नकदी जमा करने, भुगतान करने तथा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आना-जाना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि पुलिस चेकिंग एवं यातायात व्यवस्था के दौरान व्यापारियों को पहचान के आधार पर आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए, जिससे उनके दैनिक कार्य प्रभावित न हों।

थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिरोह ने व्यापारियों की सभी बातों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ व्यापारियों की सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस और व्यापार मंडल के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सभी व्यावहारिक समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराया जाएगा, ताकि यात्रा भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो और व्यापारिक गतिविधियां भी अनावश्यक रूप से प्रभावित न हों।

बैठक के दौरान नवनीत वर्मा, राहुल अग्रवाल, अमित अग्रवाल, पुनीत मांगलिक, उमेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।

व्यापार मंडल ने थाना प्रभारी से की मुलाकात,कांवड़ यात्रा के दौरान व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का कराया आग्रह Reviewed by Hindustan News 18 on July 24, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.