Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

राष्ट्रीय प्रजापति महाससभा की नई कार्यकारिणी का गठन, समाज को संगठित करने का लिया संकल्प

 राष्ट्रीय प्रजापति महाससभा की नई कार्यकारिणी का गठन, समाज को संगठित करने का लिया संकल्प


जिला अमरोहा एवं धनौरा नगर इकाई के पदाधिकारियों की हुई घोषणा, नवनियुक्त सदस्यों का माल्यार्पण कर किया गया सम्मान

राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह प्रजापति एवं प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति के निर्देशानुसार शनिवार शाम विनायक मंडप में राष्ट्रीय प्रजापति महासभा, जिला अमरोहा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, समाज के उत्थान तथा जिला एवं नगर स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से जिला अमरोहा और धनौरा नगर की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता हरिश्चंद प्रजापति ने की, जबकि संचालन पंकज कुमार प्रजापति ने किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नई टीम समाज में शिक्षा के प्रचार-प्रसार, युवाओं के मार्गदर्शन तथा सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेगी।

बैठक में समाजहित में लगातार सक्रिय कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। हरिओम प्रजापति (भट्टे वाले) को संरक्षक, पंकज कुमार प्रजापति को जिला कोषाध्यक्ष, उमेश प्रजापति को विधानसभा अध्यक्ष धनौरा, सचिन प्रजापति एवं भोलू सिंह प्रजापति को विधानसभा उपाध्यक्ष, डॉ. मनोज प्रजापति को ब्लॉक अध्यक्ष, नितिन प्रजापति को ब्लॉक उपाध्यक्ष सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं जिला स्तर के पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। वहीं धनौरा नगर कार्यकारिणी और युवा मोर्चा की नई टीम का भी गठन कर पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

इस अवसर पर माटी कला बोर्ड के सभापति संजीव कुमार प्रजापति, उपसभापति संजय कुमार प्रजापति, राष्ट्रीय प्रजापति महासभा अमरोहा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट राजीव कुमार प्रजापति, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. गौरव कुमार प्रजापति सहित मनोज प्रजापति, जितेंद्र प्रजापति, लकी प्रजापति, उमेश प्रजापति, विपिन प्रजापति एवं समाज के अनेक सम्मानित लोग उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाजहित में मिलकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

राष्ट्रीय प्रजापति महाससभा की नई कार्यकारिणी का गठन, समाज को संगठित करने का लिया संकल्प Reviewed by Hindustan News 18 on July 26, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.