Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

 श्याम बाबा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर



349वीं पवित्र ज्योति प्रज्वलित कर हुआ भव्य शृंगार, भजनों पर झूमे श्रद्धालु, प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ कीर्तन

नगर की टीचर कॉलोनी स्थित श्री नवदुर्गा शिव मंदिर परिसर में शनिवार रात्रि श्री खाटू श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर भव्य खाटू श्याम संकीर्तन  का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा श्याम के आकर्षक एवं मनमोहक शृंगार के साथ 349वीं पवित्र ज्योति प्रज्वलित कर किया गया। देर रात तक चले भजन संकीर्तन में श्रद्धालु श्याम भक्ति में सराबोर होकर झूमते रहे और पूरा मंदिर परिसर हारे के सहारे खाटू श्याम हमारे तथा जय श्री श्याम के जयघोषों से गूंज उठा।

भजन संध्या में भजन गायक दीपक शर्मा ने सिर पे तेरी मोरछड़ी का झाड़ा चाहिए, फिर से तेरे भजनों का अखाड़ा चाहिए प्रस्तुत कर भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। अर्पित कौशिक ने मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है भजन से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। वहीं देव शर्मा ने मेरी लाज है बाबा तेरे हाथ है, कृष वर्मा ने मेरी अर्जी पे गौर करो ना, शौर्य मित्तल ने बार-बार मैं तुम्हें पुकारूं सुन लो लखदातार, गोलू सांवरिया ने क्यों हारे हैं, श्याम के रहते क्यों हारे तथा लक्की अग्रवाल ने लाज बचाने वाले मैं तेरी शरण में आया जैसे लोकप्रिय श्याम भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक नृत्य करते रहे।

कार्यक्रम के दौरान श्याम बाबा के सेवादार दीपक शर्मा ने श्रद्धालुओं को मोरछड़ी का झाड़ा लगाकर बाबा का आशीर्वाद प्रदान किया। देवशयनी एकादशी के उपरांत द्वादशी तिथि पर बाबा श्याम को खीर, चूरमा, केले, पेड़े, बिस्किट एवं हलवे का विशेष भोग अर्पित किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया, जिसे बड़ी श्रद्धा के साथ ग्रहण किया गया।

इस धार्मिक आयोजन में सचिन, रिया अग्रवाल, पूनम, सर्वेश शर्मा, सुमन, राजकुमार, सुमित, मोनी, मोहित, नीरज रस्तौगी, ज्योति, विशाल, विनीत, हितेश, राखी, नमन, मनोज, नूतन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं श्याम प्रेमी मौजूद रहे।

Reviewed by Hindustan News 18 on July 25, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.