Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

रसूलपुर माफी में तेंदुए का आतंक, किसान की बछिया को बनाया निवाला

 रसूलपुर माफी में तेंदुए का आतंक, किसान की बछिया को बनाया निवाला

चार दिन पहले शहजादपुर में किसान पर किया था हमला, वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग






 क्षेत्र में तेंदुए की लगातार बढ़ती सक्रियता से ग्रामीणों और किसानों में भय का माहौल बना हुआ है। ताजा मामला थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर माफी का है, जहां एक तेंदुए ने किसान की बछिया का शिकार कर लिया। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई कर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव रसूलपुर माफी निवासी किसान राजपाल सिंह पुत्र स्वर्गीय अतर सिंह का मकान गांव की उत्तर दिशा में गन्ने के खेतों के समीप स्थित है। किसान ने अपनी बछिया घर के बाहर बांध रखी थी। मंगलवार सुबह जब वह उठे तो बछिया मृत अवस्था में पड़ी मिली। मौके के हालात देखकर आशंका जताई गई कि रात के समय तेंदुए ने हमला कर बछिया को अपना शिकार बनाया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी लगातार बढ़ रही है। चार दिन पहले ही गांव शहजादपुर में खेत से साइकिल पर घर लौट रहे एक किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। किसान ने साहस का परिचय देते हुए अपने पास मौजूद कुल्हाड़ी से जवाबी वार किया, जिसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया और किसान की जान बच गई। लगातार हो रही घटनाओं से किसानों और ग्रामीणों में भय व्याप्त है। लोग शाम ढलने के बाद खेतों पर जाने से भी डर रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। भाकियू नेता जोगेंद्र सिंह, जसवीर सिंह, त्रिलोक सिंह, विजयपाल सिंह, प्रभाकर सिंह, प्रदीप देवल, दिनेश सिंह, लोकेश सिंह, सोमवीर सिंह और देशराज सिंह ने वन विभाग से तत्काल पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते तेंदुए को नहीं पकड़ा गया तो किसी बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता।

रेंजर अवनीश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया गया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे रात के समय अकेले खेतों की ओर न जाएं, बच्चों और पशुओं का विशेष ध्यान रखें तथा तेंदुआ दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें। वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही है।

रसूलपुर माफी में तेंदुए का आतंक, किसान की बछिया को बनाया निवाला Reviewed by Hindustan News 18 on July 21, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.