Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

धनौरा में सपा महासम्मेलन में कार्यकर्ताओं में भरा जोश, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने किया जीत का मंत्र दिया

 धनौरा में सपा महासम्मेलन में कार्यकर्ताओं में भरा जोश, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने किया जीत का मंत्र दिया


पीडीए की एकजुटता पर दिया जोर, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान, एमएलसी चुनाव में दानिश अली को जिताने की अपील

अमरोहा रोड  स्थित विजय पैलेस में शनिवार दोपहर समाजवादी पार्टी का विधानसभा क्षेत्र-39 धनौरा का महासम्मेलन उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। सम्मेलन में प्रदेश भर से आए नेताओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी रही। कार्यक्रम के दौरान आगामी 2027 विधानसभा चुनाव और एमएलसी चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मस्तराम यादव ने की, जबकि विधानसभा अध्यक्ष आमिर रजा जैदी एवं जिला महासचिव चंद्रपाल सैनी ने संयुक्त रूप से संचालन किया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य सामाजिक न्याय की लड़ाई को हर गांव, हर बूथ और हर घर तक पहुंचाना है। उन्होंने पीडीए पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक की एकजुटता को मजबूत करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि यही एकता प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव लाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी समर्थित प्रत्याशी दानिश अली को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने की अपील की।

सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में कांठ विधायक एवं पूर्व मंत्री कमाल अख्तर, नूरपुर विधायक राम अवतार सैनी तथा नौगावां सादात विधायक समरपाल सिंह भी मौजूद रहे। तीनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

पूर्व मंत्री कमाल अख्तर ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक न्याय और अधिकारों की लड़ाई को गांव-गांव तक पहुंचाना समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाने का आह्वान किया तथा एमएलसी चुनाव में दानिश अली को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

सम्मेलन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे कई स्थानीय नेताओं ने भी अपनी सक्रियता और संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन किया। पूरे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अशफाक अली खान, हाजी शब्बान, पूर्व मंत्री जगराम सिंह, चौधरी भूपेंद्र सिंह, भूरे खां, नवाजिश अली, आलोक भारती, जितेंद्र प्रताप सिंह, नरेश कुमार, लता सागर एडवोकेट, राधेलाल रघुवंशी, बछरायूं चेयरमैन राहत चौधरी, विपिन कौशिक, महाराज सिंह, नौशाद मंसूरी, डॉ. इस्माइल सैफी, डॉ. नवाब सैफी, गौरव धारीवाल, फरमान सिद्दीकी, बछरायूं नगर अध्यक्ष जीशान, जावेद चौधरी, कौसर बछरायूं, कारी इसरार, आलम शेख, अफजाल सैफी सभासद, सोनू प्रजापति, विजयपाल सैनी, साबिर सैफी, महेंद्र यादव, उर्वशी, सचिन कुमार बोबी, मुकेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

धनौरा में सपा महासम्मेलन में कार्यकर्ताओं में भरा जोश, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने किया जीत का मंत्र दिया Reviewed by Hindustan News 18 on July 18, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.