Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

मलंगपुरा में ऑल इंडिया सैनी सभा की बैठक, समाज को संगठित करने का लिया संकल्प

 मलंगपुरा में ऑल इंडिया सैनी सभा की बैठक, समाज को संगठित करने का लिया संकल्प

ज्योतिबा फुले नगर नाम बहाली, फुले दंपति को भारत रत्न और सामाजिक मुद्दों पर सरकार के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाने की घोषणा


क्षेत्र के गांव मलंगपुरा स्थित थान सिंह सैनी के आवास पर ऑल इंडिया सैनी सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज की एकजुटता, सामाजिक अधिकारों, शिक्षा और विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया सैनी सभा के जिलाध्यक्ष राजपाल सैनी ने कहा कि सैनी, शाक्य, मौर्य और कुशवाहा समाज अब सरकार के दावों और नारों की वास्तविकता को समझ चुका है। उन्होंने कहा कि समाज को अपने अधिकारों और सम्मान के लिए संगठित होकर आगे आने की आवश्यकता है। इसके लिए गांव-गांव और मोहल्लों में चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा तथा पड़ोसी जनपदों में भी जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संगठन की प्रमुख मांगों में जनपद का नाम पुनः महात्मा ज्योतिबा फुले नगर किए जाने तथा भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले एवं समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले को राष्ट्र निर्माण, शिक्षा और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में उनके ऐतिहासिक योगदान के लिए भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग शामिल है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर संगठन आगामी समय में व्यापक जनआंदोलन चलाएगा। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ अपराध, ओबीसी एवं दलित समाज पर अत्याचार की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही मेरठ में दलित युवती के अपहरण, दुष्कर्म एवं हत्या की घटना तथा विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी उठाई।

बैठक में किसान यूनियन अंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय भाटी के विरुद्ध दर्ज मुकदमों एवं जिला बदर की कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग भी की गई। वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले लोगों के साथ न्याय होना चाहिए और प्रत्येक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

बैठक में समाज के संगठनात्मक विस्तार, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर कृपाल सिंह सैनी, राजवीर सिंह सैनी, परम सिंह सैनी, तेजपाल सिंह सैनी, पियूष सैनी, प्रेम सिंह सैनी, रोहित सैनी, सुमित सैनी, राम किशोर सैनी, समरपाल सिंह सैनी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

मलंगपुरा में ऑल इंडिया सैनी सभा की बैठक, समाज को संगठित करने का लिया संकल्प Reviewed by Hindustan News 18 on July 17, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.