Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

महात्मा ज्योतिबा फुले नगर नाम बहाल करने की मांग को लेकर धनौरा में प्रदर्शन

 महात्मा ज्योतिबा फुले नगर नाम बहाल करने की मांग को लेकर धनौरा में प्रदर्शन

रामलीला मैदान से तहसील तक निकाला जुलूस, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा


सुरक्षा व्यवस्था के बीच सैकड़ों लोगों ने की पुराना नाम बहाल करने की मांग

अमरोहा जिले का नाम पुनः महात्मा ज्योतिबा फुले नगर किए जाने की मांग को लेकर गुरुवार को महात्मा ज्योतिबा फुले संयुक्त मोर्चा के बैनर तले नगर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में लोग रामलीला मैदान में एकत्र हुए और वहां से नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय तक जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों ने तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी शैलेश कुमार दुबे को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए जिले का पुराना नाम बहाल किए जाने की मांग उठाई।

मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि जिले के गठन के समय तत्कालीन सरकार ने समाज सुधारक, महान शिक्षाविद एवं शोषित-वंचित वर्ग के मसीहा महात्मा ज्योतिबा फुले के सम्मान में जिले का नाम महात्मा ज्योतिबा फुले नगर रखा था। उनका आरोप है कि वर्ष 2012 में तत्कालीन समाजवादी पार्टी सरकार ने राजनीतिक कारणों से जिले का नाम बदलकर पुनः अमरोहा कर दिया, जिससे समाज के एक बड़े वर्ग की भावनाएं आहत हुईं और व्यापक असंतोष पैदा हुआ।

वक्ताओं ने कहा कि जिला सैनी सभा सहित विभिन्न सामाजिक संगठन पिछले कई वर्षों से जिले का पुराना नाम बहाल कराने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष कर रहे हैं। उनका कहना है कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज में शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए ऐतिहासिक कार्य किए थे। ऐसे महापुरुष के सम्मान में जिले का नाम पुनः महात्मा ज्योतिबा फुले नगर किया जाना सामाजिक सम्मान और जनभावनाओं का विषय है।

राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में मांग की गई कि प्रदेश सरकार जनभावनाओं का सम्मान करते हुए आवश्यक कार्रवाई करे और जिले का नाम दोबारा महात्मा ज्योतिबा फुले नगर घोषित किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थाना प्रभारी सत्येन्द्र सरोहा भारी पुलिस बल के साथ पूरे जुलूस में पैदल मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर युवा जिला संरक्षक बबलू सैनी, तहसील उपाध्यक्ष मंगत राम सैनी, तहसील अध्यक्ष सुनील सैनी, अशोक उर्फ सोनू सैनी, दीपक सैनी, चमन सिंह, ब्रह्मानंद सैनी, देशराज सैनी, ऋषिपाल सैनी, डॉ. चंद्रपाल सैनी, सरिता सैनी, कुबेर सैनी, राजेन्द्र सैनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समाज के लोग मौजूद रहे।

महात्मा ज्योतिबा फुले नगर नाम बहाल करने की मांग को लेकर धनौरा में प्रदर्शन Reviewed by Hindustan News 18 on July 16, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.