Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

मंडी धनौरा थाने को मिला नया थाना प्रभारी, सतेन्द्र सरोहा ने संभाली कमान

 मंडी धनौरा थाने को मिला नया थाना प्रभारी, सतेन्द्र सरोहा ने संभाली कमान


अपराधियों पर सख्ती और पीड़ितों को त्वरित न्याय का दिया भरोसा, निर्वतमान प्रभारी अमरपाल सिंह को भावभीनी विदाई

मंडी धनौरा थाने में बुधवार को प्रशासनिक फेरबदल के तहत नए थाना प्रभारी की तैनाती की गई। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देश पर निरीक्षक सतेन्द्र सरोहा को मंडी धनौरा थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया। उन्होंने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद थाना प्रभारी सतेन्द्र सरोहा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के लिए किसी भी प्रकार की कोई जगह नहीं होगी। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता आम जनता की सुरक्षा, पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना तथा कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता के सहयोग से अपराध मुक्त और भयमुक्त वातावरण तैयार करेगी।

नए थाना प्रभारी ने कहा कि चोरी, लूट, डकैती, अवैध गतिविधियों तथा अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और कानून तोड़ने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

इस दौरान मंडी धनौरा थाने के निर्वतमान थाना प्रभारी अमरपाल सिंह का स्थानांतरण बरेली मंडल होने पर थाने परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विदाई समारोह में उपस्थित लोगों ने अमरपाल सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में निष्पक्ष और ईमानदार पुलिस अधिकारी की छवि स्थापित की। फरवरी 2026 में मंडी धनौरा थाने का कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ-साथ चोरी की कई बड़ी घटनाओं का सफल खुलासा किया तथा चोरी गए माल की बरामदगी कर पीड़ितों को राहत दिलाई। उनके व्यवहार और कार्यशैली के कारण आम जनता के बीच उनकी अच्छी पहचान बनी।

कार्यक्रम में सब-इंस्पेक्टर हरपत सिंह, एसआई सतीश कुमार, रवि कुमार, संजीव तोमर, विकास चौधरी, रामभरोसे सिंह, कुलदीप कुमार, राहुल यादव सहित थाने के पुलिसकर्मी तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नए थाना प्रभारी सतेन्द्र सरोहा का स्वागत करते हुए उनसे क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिस व्यवस्था की उम्मीद जताई।

मंडी धनौरा थाने को मिला नया थाना प्रभारी, सतेन्द्र सरोहा ने संभाली कमान Reviewed by Hindustan News 18 on July 15, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.