नगर के 15 प्रमुख चौराहों पर लगेंगे 60 हाईटेक सीसीटीवी कैमरे
नगर के 15 प्रमुख चौराहों पर लगेंगे 60 हाईटेक सीसीटीवी कैमरे
सुरक्षित, आधुनिक और स्मार्ट नगर की दिशा में बड़ा कदम, चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल ने प्रस्तावित स्थलों का किया निरीक्षण
नगर पालिका परिषद धनौरा नगर की सुरक्षा व्यवस्था को अत्याधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। नगर के 15 प्रमुख चौराहों और महत्वपूर्ण स्थानों पर कुल 60 हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों के माध्यम से प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, मुख्य मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाएगी। इसी योजना के तहत नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रवीण कुमार अग्रवाल ने अधिकारियों एवं तकनीकी टीम के साथ प्रस्तावित कैमरा स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान चेयरमैन ने प्रत्येक कैमरा पॉइंट की लोकेशन, कवरेज एरिया, तकनीकी आवश्यकताओं, विद्युत एवं नेटवर्क कनेक्टिविटी सहित अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और तकनीकी टीम को निर्देश दिए कि कैमरों की स्थापना निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए, ताकि नगरवासियों को जल्द से जल्द इस आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था का लाभ मिल सके।
चेयरमैन ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे लगने से नगर में अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने में प्रशासन को बड़ी सहायता मिलेगी। इसके साथ ही बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद धनौरा आधुनिक तकनीक का उपयोग कर नगर को सुरक्षित, स्वच्छ, सुव्यवस्थित और स्मार्ट बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जनसहयोग के साथ विकास कार्यों को गति देते हुए नगर की मूलभूत सुविधाओं को भी लगातार बेहतर बनाया जा रहा है।
चेयरमैन प्रवीण कुमार अग्रवाल ने बतायाह कि नगर को सुरक्षित, आधुनिक और स्मार्ट नगर बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पहले चरण में नगर के 15 प्रमुख चौराहों पर 60 हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे कानून व्यवस्था मजबूत होगी, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण मिलेगा और यातायात प्रबंधन भी बेहतर होगा। हमारा उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। जनसहयोग के साथ हम धनौरा को एक आदर्श और विकसित नगर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।
Reviewed by Hindustan News 18
on
July 13, 2026
Rating:


No comments: