Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

347वीं पवित्र ज्योति के साथ गूंजा श्याम नाम, भजन संध्या में झूम उठे श्रद्धालु

 347वीं पवित्र ज्योति के साथ गूंजा श्याम नाम, भजन संध्या में झूम उठे श्रद्धालु

श्री खाटु श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में योगिनी एकादशी पर हुआ भव्य श्रृंगार

नगर के मोहल्ला टीचर कॉलोनी स्थित श्री नवदुर्गा शिव मंदिर परिसर में शनिवार रात्रि श्री खाटु श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में कृष्ण पक्ष की योगिनी एकादशी के पावन अवसर पर भव्य श्याम संकीर्तन एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान लखदातार खाटू श्याम बाबा का मनमोहक श्रृंगार कर 347वीं पवित्र ज्योति प्रज्वलित की गई। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ बाबा श्याम के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद देर रात तक चले भजनों के अखाड़े में भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। भजन गायक दीपक शर्मा ने लाज मेरी जाएगी तो होगा बदनाम, कान खोलकर सुन ले ओ खाटू वाले श्याम भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अर्पित कौशिक ने जब कोई न संभाले तो संभालता है श्याम.मीनू शर्मा ने दिल में तू श्याम नाम की ज्योति जला के देख, लक्की अग्रवाल ने मैं हारा, मुझे दे दो नाथ सहारा, कृष वर्मा ने किस्मत से शुभ दिन आया, श्याम खाटू से चलकर आया. देव शर्मा ने श्याम धणी आने में जो देर लगाओगे तथा गोलू सांवरिया और शौर्य मित्तल ने भी अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।


भजनों की मधुर स्वर लहरियों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर नाचते-गाते रहे और पूरा मंदिर परिसर हारे के सहारे, खाटू श्याम हमारे तथा श्याम बाबा की जय के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान लखदातार श्याम बाबा के सेवादार दीपक शर्मा ने श्रद्धालुओं को मोरछड़ी का झाड़ा लगाकर बाबा का आशीर्वाद प्रदान किया।


द्वादशी के अवसर पर हारे के सहारे खाटू श्याम बाबा को खीर, चूरमा, खिचड़ी, केले, लड्डू और बिस्किट का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।


इस अवसर पर सुशीला, सर्वेश शर्मा, सुमन, राजकुमार, विशाल शर्मा, सचिन, नीरज रस्तौगी, ज्योति, नमन, विनीत, नूतन अग्रवाल, पूनम, प्रीती, अनूप सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं श्याम भक्त मौजूद रहे।

347वीं पवित्र ज्योति के साथ गूंजा श्याम नाम, भजन संध्या में झूम उठे श्रद्धालु Reviewed by Hindustan News 18 on July 12, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.