Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

जिला सैनी सभा ने युवा प्रकोष्ठ का किया गठन

 जिला सैनी सभा ने युवा प्रकोष्ठ का किया गठन


फार्म हाउस में आयोजित बैठक में युवा पदाधिकारियों की घोषणा, समाज को मजबूत बनाने पर जोर

जिला सैनी सभा अमरोहा एवं जिला युवा सैनी सभा की संयुक्त बैठक गुरुवार को फार्म हाउस पड़की में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से जिला युवा कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा की गई। नवगठित टीम से समाज को संगठित करने तथा युवाओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।

बैठक में विनोद कुमार सैनी को जिला युवा अध्यक्ष, संजय सैनी व राजीव सैनी को महामंत्री अमित सैनी को संगठन मंत्री  राजेंद्र सैनी सहसंगठन मंत्री विपिन सैनी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष  मनोनीत किया गया। इसके अलावा ब्रह्मपाल सैनी को उपाध्यक्ष, अंकुश सैनी को जिला कोषाध्यक्ष, हिमांशु सैनी को सचिव तथा कमल सैनी को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके साथ ही कुबेर सैनी,अनिल सैनी,पुष्पेंद्र सानू को संरक्षक मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर जिला सैनी सभा के अध्यक्ष मंगतराम सैनी एडवोकेट, संरक्षक राजेन्द्र कुमार सैनी, राकेश सैनी, रामसिंह सैनी, महामंत्री जितेन्द्र सैनी, अशोक सैनी, ऑडिटर संतराम सैनी, रामनिवास सैनी, बलवीर सैनी, राधेश्याम सैनी,बबलू सैनी, रामनिवास सैनी, अजय सैनी, पवन सैनी सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन राजेन्द्र सैनी ने किया। वक्ताओं ने कहा कि युवा संगठन समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं संगठन को नई दिशा देने का कार्य करेगा। नवमनोनीत पदाधिकारियों का सभी उपस्थित सदस्यों ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

जिला सैनी सभा ने युवा प्रकोष्ठ का किया गठन Reviewed by Hindustan News 18 on June 26, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.