Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

एक जुलाई से शुरू होगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

 एक जुलाई से शुरू होगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण
अभियान


ब्लॉक सभागार में हुई संवेदीकरण बैठक, दिमागी बुखार, डेंगू, मलेरिया समेत वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

ब्लॉक सभागार में आगामी विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के सफल संचालन को लेकर एक संवेदीकरण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों, ग्राम सचिवों एवं ग्राम प्रधानों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य 1 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की रूपरेखा पर चर्चा करना तथा सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था।

बैठक को संबोधित करते हुए एडीओ पंचायत योगेंद्र सिंह सैनी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार पूरे जुलाई माह में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य दिमागी बुखार  डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया सहित अन्य वेक्टर जनित एवं संचारी रोगों की रोकथाम करना तथा आमजन को इन बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक बनाना है।

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान गांव-गांव और वार्ड स्तर पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग एवं पंचायत विभाग के संयुक्त प्रयास से जलभराव वाले स्थानों की पहचान कर उनका निस्तारण कराया जाएगा। साथ ही नियमित फॉगिंग, एंटी लार्वा दवा का छिड़काव, खुली नालियों की सफाई एवं उन्हें ढकने जैसी व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों और सचिवों से अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाने का आह्वान किया।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से  लोगो को संचारी रोगों से बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि लोग अपने घरों एवं आसपास साफ-सफाई रखें, पानी को जमा न होने दें तथा मच्छरों के पनपने वाले स्थानों को समाप्त करें तो डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से बुखार आने पर स्वयं दवा लेने के बजाय तुरंत सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच एवं उपचार कराने की अपील भी की।

बैठक में अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने तथा प्रत्येक गांव में जनजागरूकता गतिविधियां संचालित करने पर भी जोर दिया गया।


इस अवसर पर महेश चंद सैनी, राजकुमार सैनी, बंटी सैनी, राजकुमार, राजीव, चीनू प्रधान, ताराचंद, जितेंद्र सैनी, घनश्याम सैनी, दीवान सिंह, देवेंद्र सिंह, राजीव कुमार सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

एक जुलाई से शुरू होगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान Reviewed by Hindustan News 18 on June 28, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.