भीषण गर्मी में ब्लू बर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी राहगीरों को शीतल शरबत
भीषण गर्मी में ब्लू बर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी
राहगीरों को शीतल शरबत पिलाकर दिया सेवा, सद्भाव और मानवता का संदेश
ज्येष्ठ माह की भीषण गर्मी को देखते हुए नगर के अमरोहा रोड स्थित ब्लू बर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल द्वारा राहगीरों एवं आमजन के लिए शीतल शरबत वितरण सेवा का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार के इस सेवा कार्य को लोगों ने सराहा और इसे सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राहगीरों, वाहन चालकों एवं स्थानीय लोगों को शीतल शरबत वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बीच शरबत पाकर लोगों ने राहत महसूस की और विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक राहुल अग्रवाल ने कहा कि समाज सेवा और मानवता की भावना प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का अभिन्न हिस्सा होनी चाहिए। विद्यालय केवल शिक्षा प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक सरोकार, सेवा-भाव एवं मानवीय मूल्यों का विकास करना भी उसका उद्देश्य है।
विद्यालय की निर्देशिका राखी अग्रवाल, प्रधानाचार्या शैली गांधी एवं एडमिनिस्ट्रेटर संध्या को गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में आपसी सहयोग, सद्भाव और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। भविष्य में भी विद्यालय सामाजिक हित से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और जनकल्याण को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय का समस्त कार्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
Reviewed by Hindustan News 18
on
June 26, 2026
Rating:


No comments: