निर्जला एकादशी पर नोरेक्स फाउंडेशन ने निभाई सेवा की मिसाल
निर्जला एकादशी पर नोरेक्स फाउंडेशन ने निभाई सेवा की मिसाल
हजारों श्रद्धालुओं को निःशुल्क रूह अफ़ज़ा शरबत वितरित, समाजसेवा के प्रति दिखाई प्रतिबद्धता
पावन निर्जला एकादशी के अवसर पर नोरेक्स फाउंडेशन द्वारा गुरुवार को विशाल निःशुल्क रूह अफ़ज़ा शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हजार से अधिक श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को शीतल रूह अफ़ज़ा शरबत वितरित कर भीषण गर्मी में राहत पहुंचाई गई।
यह जनसेवा कार्यक्रम नोरेक्स फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी वैभव कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा, परोपकार, मानवता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा देना रहा। श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
सभी ने श्रद्धालुओं को अपने हाथों से शरबत वितरित कर सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य सामाजिक समरसता, सहयोग और मानवता की भावना को सुदृढ़ करते हैं। नोरेक्स फाउंडेशन ने भविष्य में भी समाजहित एवं जनकल्याण से जुड़े ऐसे सेवा कार्य निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।इस दौरान नोरेक्स फ्लेवर्स प्राइवेट लिमिटेड के उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, अजय कुमार गुप्ता, ललित कुमार, हरिओम शर्मा, डॉ. अनुराग नाथ सहित नोरेक्स परिवार के अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
Reviewed by Hindustan News 18
on
June 26, 2026
Rating:


No comments: