Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर पालिका में संवेदीकरण बैठक आयोजित

 संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर पालिका में संवेदीकरण बैठक आयोजित


1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान, फॉगिंग व एंटी लार्वा छिड़काव के निर्देश

नगर पालिका परिषद सभागार में गुरुवार को प्रस्तावित विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा दिमागी बुखार सहित अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम को लेकर एक संवेदीकरण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ने की। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग एवं नगर पालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।


बैठक में अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 1 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य दिमागी बुखार, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया तथा अन्य संचारी रोगों की रोकथाम एवं जनजागरूकता बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान नगर क्षेत्र में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जाएगा। बैठक में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि नगर के विभिन्न वार्डों में नियमित फॉगिंग कराई जाए, एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया जाए तथा खुली नालियों को ढकने और जलभराव की समस्या का समाधान करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. अभिषेक वर्मा व गौरव कुमार ने संचारी रोगों की रोकथाम, स्वच्छता एवं जनसहभागिता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि नागरिक अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और मच्छरों के पनपने वाले स्थानों को समाप्त करें तो कई बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

इस अवसर पर अवर अभियन्ता प्रशान्त कुमार, वरिष्ठ लिपिक उमेश कुमार, लेखा लिपिक सोनू कुमार, सभासद आलम शेख, अंशुल दिवाकर, इरशाद, सफाई प्रभारी कृष्ण कुमार सहित नगर पालिका के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर पालिका में संवेदीकरण बैठक आयोजित Reviewed by Hindustan News 18 on June 25, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.