Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

अखिल भारतीय हिंदू परिषद ने धूमधाम से मनाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस

 अखिल भारतीय हिंदू परिषद ने धूमधाम से मनाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस


केक काटकर बांटी मिठाइयां, गौशाला में गौमाता को भोग लगाकर की दीर्घायु की कामना

अखिल भारतीय हिंदू परिषद द्वारा मंडी धनौरा थाने के सामने स्थित जिला कार्यालय पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ का 55वां जन्मदिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय हिंदू परिषद गौरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य ओपी गोला ने  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र के समक्ष केक काटकर उनका जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को मिठाई और फल वितरित किए गए।

जन्मदिवस कार्यक्रम के उपरांत संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कान्हा गौशाला पहुंचे, जहां गौमाता को भोग लगाया गया तथा उनकी सेवा कर प्रदेश और देश की खुशहाली की प्रार्थना की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

प्रदेश अध्यक्ष ओपी गोला ने कहा कि गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन ईश्वर से प्रार्थना करता है कि योगी आदित्यनाथ दीर्घायु हों और प्रदेश के साथ-साथ देश के विकास में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहें।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चौधरी निर्मल सिंह, महामंत्री रजत अग्रवाल, सत्यम अग्रवाल, शंकर लाल सैनी, पतराम सैनी, विशाल दिवाकर, सतवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अखिल भारतीय हिंदू परिषद ने धूमधाम से मनाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस Reviewed by Hindustan News 18 on June 05, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.