Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

हिंदू संगठनों और प्रशासन ने संयुक्त प्रयास से निकाला बाहर, रीति-रिवाज से दी भू-समाधि

बंद कुएं में गिरने से नंदी महाराज की मौत


हिंदू संगठनों और प्रशासन ने संयुक्त प्रयास से निकाला बाहर, रीति-रिवाज से दी भू-समाधि

क्षेत्र के गांव हैवतपुर चौधरियान रोड स्थित रेलवे फाटक के पास एक खेत में बने बंद कुएं में गिरने से एक नंदी महाराज की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर हिंदू संगठनों के पदाधिकारी, नगर पालिका, पशु चिकित्सा विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा नंदी को बाहर निकालने के लिए संयुक्त रूप से राहत अभियान चलाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खेत में बने गहरे और बंद कुएं में अचानक एक नंदी महाराज गिर गए। कुआं काफी गहरा होने के कारण नंदी उसमें बुरी तरह फंस गए और स्वयं बाहर निकलने में असमर्थ रहे। राहगीरों और ग्रामीणों ने इसकी सूचना हिंदू संगठनों एवं प्रशासन को दी।

घटना की जानकारी मिलते ही अखिल भारतीय हिंदू परिषद व विश्व हिंदू महासंघ भारत के प्रदेश अध्यक्ष ओपी गोला, जिलाध्यक्ष निर्मल चौधरी उर्फ कमल सिंह, शंकर सैनी, उमेश अग्रवाल तथा शनि महाराज सहित अन्य पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल प्रशासन और नगर पालिका को मामले से अवगत कराया।

सूचना पर नगर पालिका की टीम बाबू केके सिंह के नेतृत्व में जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची। वहीं पशु चिकित्सा विभाग से डॉक्टर नेपाल सिंह तथा स्थानीय पुलिस चौकी से सिपाही कुलदीप कुमार सहित यूपी-112 पुलिस टीम भी राहत कार्य में जुट गई। सभी ने मिलकर नंदी महाराज को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन गहरा गड्ढा होने और लंबे समय तक फंसे रहने के कारण दम घुटने से उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

नंदी महाराज की मृत्यु के बाद हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। प्रशासनिक अधिकारियों एवं हिंदू संगठन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीन की सहायता से गड्ढे को और बड़ा किया गया। इसके बाद नंदी महाराज के पार्थिव शरीर पर लाल चुनरी ओढ़ाकर तथा नमक डालकर विधि-विधान के साथ वहीं भू-समाधि दी गई।


घटना के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस बल पूरे समय मौके पर तैनात रहा। स्थानीय लोगों ने इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए खुले और बंद पड़े कुओं के आसपास सुरक्षा इंतजाम किए जाने की मांग की है।

हिंदू संगठनों और प्रशासन ने संयुक्त प्रयास से निकाला बाहर, रीति-रिवाज से दी भू-समाधि Reviewed by Hindustan News 18 on June 03, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.