Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

नगर पालिका की ब्रांड एम्बेसडर सोनिया अग्रवाल ने राहगीरों को पिलाया शीतल शरबत

 भीषण गर्मी में मानवता की मिसाल


नगर पालिका की ब्रांड एम्बेसडर सोनिया अग्रवाल ने राहगीरों को पिलाया शीतल शरबत


भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच नगर पालिका की ब्रांड एम्बेसडर एवं अपराजिता क्लब की अध्यक्षा सोनिया अग्रवाल के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद कार्यालय के बाहर शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राहगीरों, श्रमिकों, रिक्शा चालकों एवं आम नागरिकों को शीतल शरबत वितरित कर गर्मी से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया।

इस दौरान सोनिया अग्रवाल ने कहा कि भीषण गर्मी के इस मौसम में लोगों को राहत पहुंचाना सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि गर्मी से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें तथा आवश्यक होने पर ही धूप में बाहर निकलें।

शरबत वितरण कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों ने शीतल पेय ग्रहण कर राहत महसूस की और इस जनसेवा कार्य की सराहना की। नगर पालिका परिषद द्वारा समय-समय पर जनहित से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं, जिससे आम जनता को लाभ मिल सके।सभी ने इस सेवा कार्य में सहयोग प्रदान करते हुए सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम में नगर पालिका के कर्मचारी, अपराजिता क्लब की सदस्याएं एवं नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

नगर पालिका की ब्रांड एम्बेसडर सोनिया अग्रवाल ने राहगीरों को पिलाया शीतल शरबत Reviewed by Hindustan News 18 on June 02, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.