Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर धनौरा में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

 केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर धनौरा में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित


विधायक राजीव तरारा ने किया शुभारंभ, स्वास्थ्य योजनाओं की उपलब्धियां गिनाईं

केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकासखंड धनौरा में एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक राजीव तरारा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राजीव तरारा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में अभूतपूर्व और ऐतिहासिक परिवर्तन देखने को मिले हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आयुष्मान भारत योजना, जन औषधि केंद्र, स्वास्थ्य एवं वेलनेस सेंटर, मिशन इंद्रधनुष सहित अनेक योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

विधायक ने कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिससे लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, आवश्यक परामर्श और उपचार संबंधी जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान और रोकथाम में भी सहायक सिद्ध होते हैं।

उन्होंने उपस्थित नागरिकों से केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की टीम को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

शिविर में विभिन्न रोगों की जांच के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मौजूद रही, जिन्होंने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में पहुंचे लोगों ने सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सोमप्रकाश सिंह, कपिल भढ़ाना, राजीव अग्रवाल, जगत सिंह सैनी, जितेंद्र सैनी, रामकिशोर सैनी, मंडल प्रवासी चंद्रभान भाटी, अरुण दीक्षित, अंकित अंकुर, जीवन सिंह, विवेक अग्रवाल, कमल अग्रवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सकगण, भाजपा पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर धनौरा में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित Reviewed by Hindustan News 18 on June 16, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.