Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की चौपाल में ओबीसी समाज की उपेक्षा का मुद्दा गरमाया

 लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की चौपाल में ओबीसी समाज की उपेक्षा का मुद्दा गरमाया



सैनी, शाक्य, मौर्य, कुशवाहा, प्रजापति, पाल व कश्यप समाज के अधिकारों को लेकर गांव-गांव जनजागरण अभियान चलाने का ऐलान


रविवार को क्षेत्र के गांव प्रेम नगर स्थित तेजपाल सिंह सैनी के आवास पर लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी द्वारा एक चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैनी, शाक्य, मौर्य, कुशवाहा, माली, प्रजापति, पाल, कश्यप सहित अन्य पिछड़ा वर्ग के समाजों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए पिछड़े वर्ग के लोगों की उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया।

चौपाल को संबोधित करते हुए लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के जिला अध्यक्ष राजपाल सैनी ने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से भाजपा का मजबूत वोट बैंक रहे सैनी, शाक्य, मौर्य, कुशवाहा, प्रजापति, पाल और कश्यप समाज के लोग आज स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विभिन्न क्षेत्रों में उच्च जातियों द्वारा इन समाजों का शोषण किया जा रहा है, जबकि सरकार उनकी समस्याओं और भावनाओं के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रही है।

उन्होंने कहा कि दलितों और पिछड़ों के महान समाज सुधारक राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिराव फुले तथा भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न सम्मान दिए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। साथ ही उन्होंने अमरोहा जनपद का नाम पुनः ज्योतिबा फुले नगर किए जाने की मांग भी दोहराई।

राजपाल सैनी ने कहा कि लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों के सम्मान की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएगी। पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव चौपाल आयोजित कर समाज के लोगों को जागरूक करने तथा उनकी समस्याओं को उठाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक पिछड़े वर्गों को उनका उचित सम्मान और अधिकार नहीं मिलेगा, तब तक पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।

चौपाल में उपस्थित लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षिक क्षेत्र में पिछड़े वर्गों की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अवसर पर कल्याण सिंह सैनी, कृपाल सिंह सैनी, पियूष सैनी, हरिराम सैनी, हरकेश सिंह सैनी, राहुल सैनी, राकेश सिंह, कुमार पाल सिंह, मुकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की चौपाल में ओबीसी समाज की उपेक्षा का मुद्दा गरमाया Reviewed by Hindustan News 18 on June 14, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.