Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

मतदाता सूची को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

 मतदाता सूची को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


एक ही नाम कई जगह दर्ज होने पर त्रुटियों को शीघ्र सुधारने की उठाई मांग


शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने  मतदाता सूची में सामने आई अनियमितताओं एवं त्रुटियों को लेकर उप जिलाधिकारी शैलेश दुबे को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में कई स्थानों पर एक ही व्यक्ति का नाम अलग-अलग जगह दर्ज किया गया है, जिससे मतदाता सूची में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि मतदाता सूची में इस प्रकार की त्रुटियां लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि मतदाता सूची का पुनः सत्यापन कराया जाए तथा जिन मतदाताओं के नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज हैं, उन्हें जल्द सही कराया जाए।

ज्ञापन के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि कई वास्तविक मतदाताओं के नाम सूची से गायब होने तथा गलत प्रविष्टियां होने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे में निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची का शुद्धिकरण आवश्यक है।

उप जिलाधिकारी शैलेश दुबे ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी तथा पात्र मतदाताओं की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।

इस दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला पंचायत सदस्य एडवोकेट आलोक भारती, डॉ अनीश अहमद,सिद्धार्थ कुमार,पंकज यादव,धर्मपाल,अशोक,मोहम्मद अली,विपिन,निर्दोष सैनी सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मतदाता सूची को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन Reviewed by Hindustan News 18 on May 29, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.