Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

9 माह से मानदेय न मिलने पर ईलाज के अभाव में रोजगार सहायक की मौत का आरोप

 9 माह से मानदेय न मिलने पर ईलाज के अभाव में रोजगार सहायक की मौत का आरोप


ग्राम रोजगार सेवक संघ ने परिवार को आर्थिक सहायता व बकाया भुगतान की मांग की

ग्राम रोजगार सहायकों को कई महीनों से मानदेय न मिलने का मामला अब गंभीर होता जा रहा है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ द्वारा ग्राम पंचायत मुढाखेड़ा निवासी रोजगार सहायक साजिद अली की मौत को मानदेय न मिलने से उत्पन्न आर्थिक तंगी का परिणाम बताया गया। शंकर जिला अध्यक्ष कुबेर सिंह के नेतृत्व में रोजगार सहायकों ने उनके आवास पर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी।इस दौरान 

संघ के जिलाअध्यक्ष कुबेर सिंह ने बताया कि रोजगार सहायक साजिद अली लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। परिवार के लोगों के अनुसार करीब 9 माह से मानदेय न मिलने के कारण आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो गई थी, जिसके चलते समय पर उचित इलाज नहीं हो सका। बीती 28 मई की रात लगभग 10 बजे उनकी मौत हो गई।

 ब्लॉक अध्यक्ष चीनू सागर ने बताया कि जिले के अधिकांश रोजगार सहायकों को पिछले 9 से 10 महीनों से मानदेय नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को गांव स्तर पर लागू कराने वाले रोजगार सहायकों की लगातार उपेक्षा की जा रही है।

संघ ने  मांग की है कि मृतक रोजगार सहायक के परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा सभी रोजगार सहायकों का लंबित मानदेय जल्द जारी कराया जाए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कुबेर सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष चीनू सागर,मांधाता सैनी,पिंटू, सतवीर सिंह सहित आदि मौजूद रहे।

9 माह से मानदेय न मिलने पर ईलाज के अभाव में रोजगार सहायक की मौत का आरोप Reviewed by Hindustan News 18 on May 29, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.