Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

फफूंद-दिबियापुर में डॉ यतीन्द्र कटारिया विद्यालंकार का भव्य स्वागत

 फफूंद-दिबियापुर में डॉ यतीन्द्र कटारिया विद्यालंकार का भव्य स्वागत


हिंदी को राष्ट्र की आत्मा बताते हुए भाषा व संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश


राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक एवं अंतरराष्ट्रीय हिंदी सेवी डॉ यतीन्द्र कटारिया विद्यालंकार के फफूंद-दिबियापुर में विश्व हिंदी मंच एवं गुर्जर महासभा औरैया के संयुक्त तत्वावधान में गेल वाटिका वीवीआईपी विश्राम गृह, फफूंद में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। डॉ यतीन्द्र कटारिया विद्यालंकार 

ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्र के साहित्यप्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

डॉ यतीन्द्र कटारिया विद्यालंकार पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा आयोजित राजभाषा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। समारोह का वातावरण हिंदी प्रेम, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत दिखाई दिया।

अपने संबोधन में डॉ यतीन्द्र कटारिया विद्यालंकार ने कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज हिंदी विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ा रही है तथा विभिन्न देशों में हिंदी भाषा के प्रति लोगों की रुचि लगातार बढ़ रही है।

उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे हिंदी भाषा के साथ-साथ भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों, राष्ट्रीय परंपराओं एवं प्रतीकों को आत्मसात करें तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना को लेकर चलती है और हिंदी इसी सांस्कृतिक विरासत को विश्व तक पहुंचाने का माध्यम बन रही है।

डॉ कटारिया ने युवाओं से मातृभाषा के सम्मान और उसके व्यवहारिक प्रयोग को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि अपनी भाषा और संस्कृति से जुड़ाव ही राष्ट्र को मजबूत बनाता है।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने डॉ यतीन्द्र कटारिया विद्यालंकार के हिंदी सेवा, साहित्य सृजन एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें हिंदी जगत की प्रेरणादायी विभूति बताया।

इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह गुर्जर, सौरभ राणा, दीपक शर्मा, त्रिलोक कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

फफूंद-दिबियापुर में डॉ यतीन्द्र कटारिया विद्यालंकार का भव्य स्वागत Reviewed by Hindustan News 18 on May 29, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.