एमएस सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में माताओं को किया नमन
मातृ दिवस पर भावुक हुआ एलएस क्लब धनौरा
एमएस सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में माताओं को किया नमन
नगर के एमएस सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस के अवसर पर एलएस क्लब धनौरा द्वारा एक भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब की सदस्याओं ने अपनी माताओं को समर्पित कविताएं प्रस्तुत कर उनके प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने अपनी माताओं की अच्छी सेहत, लंबी आयु एवं सुख-समृद्धि की कामना करते हुए विशेष प्रार्थना की। कई सदस्याओं ने अपनी माताओं से जुड़ी यादें साझा कीं, जिससे पूरा वातावरण भावुक और आत्मीय हो उठा।
क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है। मातृ दिवस हमें मां के त्याग, ममता और समर्पण को याद करने तथा उनके प्रति सम्मान प्रकट करने का अवसर देता है।
कार्यक्रम का समापन सभी माताओं को नमन करते हुए एवं उनके प्रति आभार व्यक्त कर किया गया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष कल्पना शर्मा, सुधा शर्मा, बबीता सिंह, सिम्मी अग्रवाल, कंचन दत्त, सीमा यादव, बीना अग्रवाल, विनेश चौधरी, अमिता शर्मा, बबीता त्यागी, चित्रा गर्ग सहित अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं।
Reviewed by Hindustan News 18
on
May 11, 2026
Rating:

No comments: