Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक में ग्रामीण विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

 क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक में ग्रामीण विकास योजनाओं पर हुई चर्चा


बैठक में  कई विभागों के अधिकारी रहे नदारद

 ब्लॉक सभागार में सोमवार को ब्लॉक प्रमुख आशा चंद्रा की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत बोर्ड की एक  बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर राज्य एवं केंद्रीय वित्त आयोग से करीब 3.5 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई।

बैठक में राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत लगभग दो करोड़ रुपये तथा केंद्रीय वित्त आयोग के तहत करीब डेढ़ करोड़ रुपये के प्रस्ताव पारित किए गए। स्वीकृत धनराशि से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण, नाली निर्माण, खड़ंजा एवं सामुदायिक शौचालयों जैसे आधारभूत विकास कार्य कराए जाएंगे।

इसके अलावा बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित योजनाओं को और प्रभावी ढंग से संचालित करने पर चर्चा की गई। स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की योजनाओं की जानकारी भी जनप्रतिनिधियों को दी गई।

बैठक के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा और पूर्ति विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। अनुपस्थित अधिकारियों की ओर से यह तर्क दिया गया कि उन्हें बैठक का एजेंडा प्राप्त नहीं हुआ था। इतनी महत्वपूर्ण बैठक में प्रमुख विभागों के अधिकारियों की गैर-मौजूदगी पर कई जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी भी जताई।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी प्रतिभा अग्रवाल, एडीओ पंचायत योगेंद्र सिंह, एडीओ राजीव कुमार, मनोज कुमार, जितेंद्र सिंह धर्मेंद्र प्रधान यशवीर खटाना, कमल उर्फ निर्मल सिंह, डॉ. लोकेंद्र सिंह, धर्मवीर भाटी, मीना देवी, अनुज त्यागी, गजब सिंह, दर्शन सिंह, नेपाल सिंह समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक में ग्रामीण विकास योजनाओं पर हुई चर्चा Reviewed by Hindustan News 18 on May 11, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.