Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

नोरेक्स व जिवोदाँन के सहयोग से शिविर में किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

 नोरेक्स व जिवोदाँन के सहयोग से शिविर में किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

शुक्रवार को गांव बिहापुरी में नोरेक्स द्वारा जिवोदाँन के सहयोग से मेंथा किसानों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 150 मेंथा किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को पुनर्योजी कृषि एवं टिकाऊ खेती की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना रहा।

कार्यक्रम में तकनीकी साझेदार के रूप में सीमैप के वैज्ञानिक डॉ. राकेश कुमार एवं डॉ. संतोष केदार ने किसानों को मेंथा की उन्नत खेती, फसल प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती की लागत कम करते हुए उत्पादन बढ़ाने के लिए प्राकृतिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने पर जोर दिया।

विशेषज्ञों ने बताया कि पुनर्योजी कृषि न केवल मिट्टी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है, बल्कि रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग के माध्यम से दीर्घकालिक लाभ प्राप्त करने के तरीके भी बताए गए।

वहीं जिवोदाँन की ओर से अंबिका दास ने किसानों से संवाद स्थापित कर उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

साथ ही वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सतत एवं प्राकृतिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने संबंधी विचारों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पुनर्योजी कृषि भविष्य की खेती है, जो प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ किसानों की आय और समृद्धि बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी।

इस दौरान नोरेक्स के क्वालिटी एवं सस्टेनेबिलिटी हेड  ललित कुमार, सस्टेनेबिलिटी मैनेजर डॉ. अनुराग नाथ, एग्रोनॉमिस्ट अरुण कुमार, दीपक शर्मा  तथा फील्ड ऑफिसर अनिकेत, तेजपाल सहित

 ग्राम बिहापुरी के किसान महिपाल सिंह, लटूर सिंह, लेखराज सिंह, सतवीर सिंह, सोनू सैनी, हरिओम सैनी, शंकर सैनी, विमला देवी, सविता देवी, माया देवी, सुनीता देवी, जितेन्द्र सिंह, प्रेम सिंह, कमल सिंह, परम सिंह, गजराम सैनी, होमपाल सिंह, राधे सैनी, राजपाल सिंह, सुनील कुमार, विपिन कुमार, गुलाब सिंह, दुर्गा सैनी, नरेश यादव एवं दयाराम शर्मा सहित आसपास के गांवों के अनेक किसान मौजूद रहे।

नोरेक्स व जिवोदाँन के सहयोग से शिविर में किसानों को दिया गया प्रशिक्षण Reviewed by Hindustan News 18 on May 29, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.