कलाली रोड स्थित बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
कलाली रोड स्थित बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
शिवपुरी निवासी 20 वर्षीय नमन गिरि की मौत से मचा कोहराम, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
नगर के कलाली रोड स्थित एक बाग में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 20 वर्षीय युवक का शव आम के पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान शिवपुरी मोहल्ला निवासी नमन गिरि 20 पुत्र विनोद गिरि के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नमन बुधवार शाम करीब 7:30 बजे घर से दोस्तों के साथ निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे, तभी गुरुवार सुबह कलाली रोड पर स्कूल के सामने स्थित मास्टर सुबोध गर्ग के बाग में उसका शव पेड़ से लटका मिलने की सूचना मिली।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अमरपाल सिंह और कस्बा चौकी प्रभारी नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। साथ ही फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई।
मृतक नमन गिरि अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता गाड़ी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। जवान बेटे की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर हर पहलू की जांच कर रही है।
----------------------------------
गरीब परिवार का सहारा छिना, घर में मचा कोहराम
मृतक नमन गिरि अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था और परिवार का दुलारा था। उसके पिता मेहनत-मजदूरी करते हुए गाड़ी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। ऐसे में जवान बेटे की अचानक मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Reviewed by Hindustan News 18
on
April 02, 2026
Rating:


No comments: