शेरपुर मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित, विधायक राजीव तरारा रहे मुख्य वक्ता
शेरपुर मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित, विधायक राजीव तरारा रहे मुख्य वक्ता
जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर, प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारंभ
विधानसभा क्षेत्र के शेरपुर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राजीव तरारा ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उनकी उपलब्धियों तथा जमीनी स्तर पर उनके प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इस दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
इस दौरान आयोजित प्रदर्शनी का विधायक ने फीता काटकर शुभारंभ किया और प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोगों को इनका लाभ मिल सके। विधायक ने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही योजनाओं का सही क्रियान्वयन संभव है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में सहयोग का संकल्प लिया।
Reviewed by Hindustan News 18
on
April 02, 2026
Rating:


No comments: