Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

धनौरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री हनुमान जन्मोत्सव, बालाजी धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

 धनौरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री हनुमान जन्मोत्सव, बालाजी धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

 श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नगर के प्रसिद्ध श्री बालाजी धाम, बाबा जी के बाग में गुरुवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन से हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात श्री बालाजी महाराज को छप्पन भोग अर्पित किया गया। भक्तों द्वारा लाए गए प्रसाद का भी विधिवत भोग लगाया गया।

दोपहर बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान भक्तजन “जय श्रीराम” और “जय बालाजी महाराज” के जयघोष लगाते नजर आए।इस अवसर पर चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल,शिवकुमार वर्मा,सुमित अग्रवाल,भोले शाह,राघव वर्मा,राकेश अग्रवाल,सुरेन्द्र अग्रवाल,रेनू अग्रवाल,सिंपल सिंघल,अनीता वर्मा,नीति अग्रवाल,अंकित अग्रवाल,संदीप अग्रवाल,अरविंद अग्रवाल,नवीन वर्मा,सूरज अग्रवाल,रजनीश अग्रवाल,देव अग्रवाल सहित काफी संख्या में भक्त गण मौजूद रहे।

धनौरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री हनुमान जन्मोत्सव, बालाजी धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब Reviewed by Hindustan News 18 on April 02, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.